फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   A march was taken out from the Municipal Corporation office to Agrasen Chowk.

Gurugram News: नगर निगम कार्यालय से अग्रसेन चौक तक निकाला मार्च

Tue, 01 Sep 2026 06:08 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 06:08 PM IST
विज्ञापन
A march was taken out from the Municipal Corporation office to Agrasen Chowk.
हरियाणा निवास में प्रतिनिधिमंडल से दुर्व्यवहार का आरोप, 27वें दिन भी जारी रही हड़ताल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रतिनिधिमंडल के साथ 31 अगस्त को पंचकूला स्थित हरियाणा निवास में कथित दुर्व्यवहार के विरोध में मंगलवार को नगर निगम गुरुग्राम के कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने पुराने नगर निगम कार्यालय से अग्रसेन चौक और पुराने रेलवे रोड तक मार्च निकाला और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। इसके बाद कर्मचारी वापस पुराने निगम कार्यालय पहुंचे।
नगर निगम कर्मचारियों की हड़ताल मंगलवार को 27वें दिन भी जारी रही। हड़ताल की संयुक्त अध्यक्षता इकाई के वरिष्ठ उपप्रधान सम्मी बोहत और फायर के जिला प्रधान साहुन खान ने की, जबकि संचालन सचिव धर्मेंद्र जिंघाला और कोषाध्यक्ष भारत कांगड़ा ने किया। राज्य उपप्रधान एवं इकाई प्रधान बसंत कुमार ने सरकार पर सफाई और सीवर कर्मचारियों के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया। उन्होंने सवाल उठाया कि जब अन्य श्रेणियों में नियमित पदों पर भर्ती की व्यवस्था है तो सफाई कर्मचारियों और सीवरमैन के लिए नियमित भर्ती कर ठेका प्रथा समाप्त क्यों नहीं की जा रही।
विज्ञापन

संघ ने मांग की कि 13 मई के समझौते को लागू करते हुए स्वीकार की गई मांगों के लिखित आदेश तत्काल जारी किए जाएं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 2 सितंबर तक सरकार ने मांगों का समाधान नहीं किया तो हड़ताल को और आगे बढ़ाया जा सकता है। प्रदर्शन को फायरमैन मुकेश कुमार, कुलदीप, सतपाल, सुभाष, हरिओम तथा नगरपालिका कर्मचारी नेताओं तेजपाल, गब्बर सिंह, सुनीता देवी, अशोक कुमार, कुलदीप, धर्मपाल, संजीत, किशन लाल और कैलाश सहित अन्य ने संबोधित किया। प्रदर्शन में सैकड़ों कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सफाई व्यवस्था के खर्च की जांच की मांग
उपप्रधान ज्ञान चंद, संगठन सचिव तेजपाल और सीमा देवी तथा प्रचार सचिव अनीता, पिंकी व कमला देवी ने आरोप लगाया कि हड़ताल के दौरान कूड़ा उठाने और सफाई के नाम पर फर्जी बिल तैयार कर कुछ ठेकेदारों और अधिकारियों द्वारा सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है। संघ ने हड़ताल के दौरान कूड़ा उठान और सफाई व्यवस्था पर हुए सभी खर्च, बिलों और भुगतानों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि सफाई व्यवस्था सामान्य दिखाने के लिए पुलिस बल के सहारे कूड़ा उठवाया जा रहा है। उ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed