फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   A laborer was injured when the wall of a house collapsed

Gurugram News: मकान की दीवार ढहने से एक मजदूर घायल

Wed, 25 Jun 2025 12:16 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jun 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
A laborer was injured when the wall of a house collapsed
उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में कराया भर्ती
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। बसई गांव में सोमवार की रात करीब नौ बजे एक प्लाॅट की नींव की खोदाई के दौरान साथ लगते मकान की दीवार ढहने से कई मजदूर चपेट में आ गए। एक मजदूर को छोड़कर बाकी सब को तुरंत बाहर निकाल लिया गया। वहीं, मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ निवासी सुरेंद्र सिंह को निकालने में करीब दो घंटे की मशक्कत करनी पड़ी। मजदूर की हालत गंभीर होने के कारण उसे नागरिक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।


बसई गांव में सोमवार को एक खाली प्लाॅट में कई मजदूर नींव खोदाई करने का काम कर रहे थे। यहां पड़ोस के मकान में पांच फीट की एक दीवार खड़ी थी। काम खत्म करने के बाद रात करीब नौ बजे मिस्त्री और मजदूर दीवार के पास ही आराम करने लगे थे। इसी दौरान पास की दीवार ढह गई। दीवार ढहने से कई मजदूर चपेट में आ गए थे, हालांकि उनको तुरंत बाहर निकाल लिया गया। लेकिन मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ निवासी सुरेंद्र सिंह नीचे ही फंस गया।
विज्ञापन


हादसे के बाद लोगों ने गुरुग्राम पुलिस को इसके बारे में सूचना दी गई। सूचना मिलने पर सेक्टर-10 थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मजदूर को निकालने का प्रयास किया, लेकिन सुरेंद्र सिंह को नहीं निकाला जा सका। इसके बाद पुलिस ने स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (एसडीआरएफ) की टीम को मौके पर बुलाकर मजदूर को निकालने के लिए रेस्क्यू किया गया। जेसीबी मंगवाकर मिट्टी व मलबे को हटवाया गया है। बताया जा रहा है कि मजदूरों ने नींव काे कुछ गहराई तक खोद दिया था जिस कारण दीवार के साथ लगी मिट्टी हटने के कारण दीवार ढह गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीआरएफ ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद मलबे में दबे मजदूर सुरेंद्र सिंह को बाहर निकाला। मिट्टी व मलबे में दबा होने के कारण सुरेंद्र सिंह को चोटें आई थी। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सुरेंद्र सिंह को सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। सेक्टर-10 से सहायक उप निरीक्षक बादल ने बताया कि घायल मजूदर सुरेंद्र सिंह की हालत ठीक है। अभी तक दीवार ढहने के मामले में कोई शिकायत नहीं आई है। शिकायत मिलने के बाद ही आगामी कार्रवाई की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed