फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   A laborer got buried due to soil collapse while laying sewer line, died

Gurugram News: सीवर लाइन डालने के दौरान मिट्टी ढहने से एक मजदूर दबा, मौत

Fri, 23 Aug 2024 04:45 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2024 04:45 AM IST
विज्ञापन
A laborer got buried due to soil collapse while laying sewer line, died
चार मजदूर बाल बाल बचे, पुलिस कर रही मामले की जांच
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। खेड़कीदौला थाना क्षेत्र के गांव नखड़ौला में सीवर लाइन डालने के काम के दौरान मिट्टी ढहने से नीचे दबकर एक मजदूर की मौत हो गई। जबकि चार अन्य मजदूर बाल-बाल बच गए। पुलिस ने बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
पुलिस के अनुसार खेड़कीदौला थाना क्षेत्र के गांव नखड़ौला में नगर निगम के ठेकेदार द्वारा दस फीट गहरी सीवर की लाइन डालने का काम बीते कई दिनों से चल रहा है। बुधवार रात आठ बजे के लगभग अचानक मिट्टी ढह गई। इस हादसे में एक मजदूर नूंह के सहजाबास निवासी 30 वर्षीय असलम दब गया। जबकि चार मजदूर इस घटना में बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

मिट्टी में दबे असलम को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू शुरू किया गया और पुलिस को जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मिलकर असलम को बाहर निकाला। गंभीर हालात में उसे निकट के अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने असलम को मृत घोषित कर दिया। मामले में परिजनों ने ठेकेदार पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस जांच में सामने आया है कि निर्माण कार्य के दौरान ठेकेदार के द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए थे। थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों की तरफ से शिकायत मिल गई है और मामले में कार्रवाई की जा रही है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवार कर परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed