फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   A huge fire broke out in a wooden warehouse, many huts also got burnt.

Gurugram News: लकड़ी के गोदाम में लगी भीषण आग, कई झुग्गियां भी जलीं

Mon, 22 Apr 2024 04:21 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2024 04:21 AM IST
विज्ञापन
A huge fire broke out in a wooden warehouse, many huts also got burnt.
दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची, कई वाहन भी जले
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। बजघेड़ा क्षेत्र में बने लकड़ी के गोदाम में भीषण आग लग गई। यहां गोदाम के साथ मौजूद दर्जनों झुग्गियां भी जलकर राख हो गईं। सुबह 7 बजे आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियों को मौके पर भेजा गया, जिन्होंने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन लकड़ियों के कारण आग फैलती गई, जिसके बाद दमकल के सभी केंद्रों से दो दर्जन से भी ज्यादा गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया और आसपास की सोसाइटियों से पानी रिफिल कर आग पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शी की माने तो सुबह से ही यहां आग लगी हुई है। बजघेड़ा में खाली जमीन पर कुछ लोगों ने अवैध रूप से झुग्गियां बसाई हुई हैं। इन्ही झुग्गियों के बीच में ही लकड़ियों का गोदाम बना हुआ है । इसमें किन्ही कारणों से आग लग गई। धीरे धीरे आग की लपटे बढ़ने लगी जिसके बाद स्थानीय लोगों ने दमकल को सूचना देते हुए आग पर काबू पाने का प्रयास किया। आग इतनी भीषण थी कि इसकी लपटे कई किलोमीटर दूर से ही देखी जा सकती थीं।


वर्जन-

आग लगने के कारणों का पता नहीं ला पाया है। इस घटना में किसी भी प्रकार की जान की हानि नहीं हुई है। यहां खड़ी कई मोटरसाइकिल भी आग की चपेट में आ गईं और जल गई हैं। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। रमेश सैनी, दमकल अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed