{"_id":"68ee9c4ae08acfc299053169","slug":"a-fraudster-who-cheated-people-by-promising-them-loans-was-arrested-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-69781-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: लोन दिलाने का झांसा देकर ठगने वाला जालसाज गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: लोन दिलाने का झांसा देकर ठगने वाला जालसाज गिरफ्तार
विज्ञापन
आरोपी बैंक कर्मचारी बनकर लोगों को कॉल करता था
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। बैंक कर्मचारी बनकर लोन दिलाने का झांसा देकर लोगों से ठगी करने वाले एक साइबर ठग को साइबर अपराध थाना मानेसर की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
साइबर अपराध थाना मानेसर में तैनात तकनीकी जांच अधिकारी नवीन प्रतिबिंब पोर्टल पर संदिग्ध अपराधियों के बारे में छानबीन कर रहे थे। पोर्टल पर नवीन को एक संदिग्ध मोबाइल नंबर दिखाई दिया। जब उस नंबर की जांच की तो पता चला कि एक साइबर ठग गुरुग्राम के खांडसा में मौजूद है। जांच अधिकारी नवीन अपनी टीम के साथ खांडसा पहुंचे और छानबीन के दौरान हरिजन बस्ती से एक युवक को काबू कर लिया। काबू किए गए आरोपी की पहचान बिहार के पूर्वी चंपारण निवासी मुन्ना कुमार के रूप में हुई। आरोपी मुन्ना कुमार खांडसा में किराये के कमरे में रह रहा था।
पुलिस की पूछताछ में पता चला कि आरोपी मुन्ना कुमार लोगों को बैंक कर्मचारी बनकर कॉल करता था। इसके बाद लोन दिलाने की बात कहकर उनको विश्वास में ले लेता। जब लोग मुन्ना कुमार के झांसे में आ जाते तो वह उनसे लोन दिलाने के नाम पर रुपये ट्रांसफर कराकर ठगी की वारदात को अंजाम देता। पुलिस ने आरोपी मुन्ना कुमार का मोबाइल जब्त कर लिया है। मोबाइल की तकनीकी जांच करके अन्य वारदातों के बारे में पता किया जाएगा।