फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   A fraudster duped a woman of Rs 2.50 lakh by promising to send her a gift from abroad.

Gurugram News: विदेश से गिफ्ट भेजने का झांसा देकर जालसाज से युवती से 2.50 लाख ठगे

Mon, 27 Oct 2025 11:23 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Updated Mon, 27 Oct 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
A fraudster duped a woman of Rs 2.50 lakh by promising to send her a gift from abroad.
इंस्टाग्राम पर जान-पहचान बढ़ाकर धोखाधड़ी का शिकार बनाया
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जालसाज ने इंस्टाग्राम पर एक युवती से जान-पहचान बढ़ाकर 2.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली। जालसाज ने कूरियर के माध्यम से गहने, आईफोन, कपड़े व जूते भेजने की बात कहकर कस्टम ड्यूटी के नाम पर रुपये ट्रांसफर कराए। पीड़िता ने अपने साथ हुई ठगी के बारे में साइबर अपराध थाना पश्चिम में शिकायत दी है।
सेक्टर-37 स्थित अंजना कॉलोनी में किराये पर रहने वाली डोली ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह फर्रुखाबाद (उत्तर प्रदेश) के घोड़ा नखास जंगबाज खां की मूल निवासी है। सितंबर में इंस्टाग्राम पर उसकी पहचान अजय कुमार नाम के युवक के साथ हुई थी। अजय कुमार ने खुद को लंदन का रहने वाला बताया और डोली से मोबाइल नंबर मांगा। डोली ने अजय को अपना मोबाइल नंबर दिया तो उन दोनों की व्हाट्सएप पर बात होने लगी। 28 सितंबर को अजय ने डोली को कॉल करके कहा कि वह कुछ गिफ्ट भेज रहा है, जिनकी कीमत करीब 40 लाख रुपये है। इनमें गहने, आईफोन, कपड़े, जूते और डॉलर हैं। 29 सितंबर को अजय कुमार ने डोली को बताया कि उसने यूके से कूरियर करके गिफ्ट भारत भेज दिया है और 30 सितंबर को भारत पहुंच जाएगा।
विज्ञापन

30 सितंबर को डोली के व्हाट्सएप पर कॉल आई कि लंदन से कूरियर में सामान आया है और इसमें कस्टम ड्यूटी कम पड़ रही है। कूरियर गैर कानूनी रूप से भारत आया है तो वकील के मार्फत पास करवाना पड़ेगा। इसके लिए तीन लाख रुपये देने होंगे। कॉल करने वाले ने डोली को बताया कि जल्दी से रुपये भेज दें, नहीं तो आपके व अजय कुमार के खिलाफ मामला दर्ज हो जाएगा और जेल होगी। उन्होंने अजय कुमार का पासपोर्ट जब्त कर लिया है। जब डोली ने अजय कुमार को इसके बारे में बताया तो उसने रुपये भेजने के लिए कहा ताकि पासपोर्ट वापस मिल सके। इसके बाद डॉली ने कॉल करने वाले द्वारा बताए गए खातों में अपने, भाई के व दोस्त के बैंक खातों से 2.50 लाख रुपये भेज दिए। इसके बाद अजय कुमार नाम के युवक ने भी डोली से बात नहीं की तो उसे अपने साथ हुई ठगी के बारे में पता चला। पीड़िता ने अपने साथ हुई ठगी की शिकायत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed