Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   A fine of Rs 100 will be imposed for spitting in public places.

Gurugram News: सार्वजनिक जगहों पर थूकने पर लगेगा 100 रुपये जुर्माना

Sat, 31 Oct 2026 05:28 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 05:28 PM IST
विज्ञापन
A fine of Rs 100 will be imposed for spitting in public places.
नगर निगम ने जारी किया नोटिस, च्यूइंगगम गुटखा और पान मसाला थूकने वालों पर भी होगी कार्रवाई
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। शहर में सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ नगर निगम गुरुग्राम ने सख्ती करने की तैयारी की है। अब सड़कों, फुटपाथों और पार्कों में थूकना या इस्तेमाल की गई च्यूइंगगम फेंकना लोगों को महंगा पड़ सकता है। नगर निगम ने ऐसे लोगों पर प्रति उल्लंघन 100 रुपये जुर्माना लगाने का नोटिस जारी किया है।

नगर निगम के अनुसार, सार्वजनिक स्थानों पर थूकने, पान, गुटखा और पान मसाला खाकर थूकने पर कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा इस्तेमाल की गई च्यूइंगगम को सड़क, फुटपाथ या किसी सार्वजनिक जगह पर फेंकने और चिपकाने वालों का भी चालान काटा जाएगा।
विज्ञापन


निगम ने अपने नोटिस में स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह गंदगी फैलाने से न केवल शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित होती है, बल्कि इससे बीमारियां और संक्रमण फैलने का खतरा भी रहता है। इसलिए लोगों को थूकने और कचरा फैलाने से बचने की हिदायत दी गई है। यह नियम नगर निगम के अधिकार क्षेत्र में आने वाले सभी सार्वजनिक स्थानों पर लागू होंगे। इनमें सड़कें, बाजार, पार्क, बस स्टॉप, फुटपाथ और सरकारी परिसर शामिल हैं। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ हरियाणा नगर निगम अधिनियम 1994 के तहत चालान की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------

शहरवासियों से स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग की अपील है। शहर को साफ और स्वस्थ रखना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। च्यूइंग गम और अन्य कचरा सड़क पर फेंकने के बजाय कूड़ेदान में डालना चाहिए। -प्रदीप दहिया, नगर निगम आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed