{"_id":"6560ebc83112adc02e0f277c","slug":"a-fight-broke-out-between-two-groups-over-playing-a-song-two-students-injured-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-19310-2023-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: गाना बजाने को लेकर दो गुटों में हुआ झगड़ा, दो छात्र घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: गाना बजाने को लेकर दो गुटों में हुआ झगड़ा, दो छात्र घायल
विज्ञापन
-विश्वविद्यालय में चल रहा है दो दिवसीय यूथ फेस्टिवल
-कार्यक्रम में शनिवार को आएंगे गायक परमिश वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। सोहना के के आर मंगलम यूनिवर्सिटी में चल रहे यूथ फेस्टिवल के दौरान डीजे पर गाना बजाने को लेकर दो गुटों में झगड़ा हो गया। इसमें दो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनको उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक छात्र को वहां से सेक्टर दस के नागरिक अस्पताल रेफर किया गया तो दूसरे को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। इस कार्यक्रम में शनिवार को गायक परमिश वर्मा भी आ रहे है।
पुलिस के अनुसार एक छात्र सुजल निवासी घिटोरनी दिल्ली का रहने वाला है। उसे उपचार के लिए गुरुग्राम सेक्टर 10 के लिए रेफर किया गया है। जबकि दूसरा युवक विपिन एल एल बी सेकंड ईयर का छात्र है। वह बादशाहपुर का रहने वाला है। उसे प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। उसके भी सिर में चोट है। वही शहर थाना पुलिस को सूचित कर दिया गया जहां पुलिस मामले की जांच में जुट गई।
छात्रों ने बताया कि के आर मंगलम यूनिवर्सिटी में आज और कल का दो दिवसीय यूथ फेस्टिवल चल रहा है। इसमें ऑनलाइन टिकट बुक करनी पड़ती है। जिसमें विश्वविद्यालय के अलावा कुछ बाहरी छात्र भी पहुंचे हुए थे। जहां डीजे पर गाना बजाने को लेकर इन छात्रों में कहा सुनी हो गई और हाथापाई की नौबत आ गई। एक छात्र गुट ने दूसरे छात्र गुट पर हाथ में पहने हुए कड़े से वार कर दिया, जिससे सिर में गहरी चोट है। इसमें सुजल को गुरुग्राम रेफर कर दिया। कार्यक्रम में शनिवार को गायक परमिश वर्मा भी आ रहे है।