फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   A few minutes of rain, hours of traffic jams.

Gurugram News: चंद मिंटो की बारिश, घंटों का जाम

Sat, 18 Apr 2026 04:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 04:49 PM IST
विज्ञापन
A few minutes of rain, hours of traffic jams.
रात हुई बारिश से सड़क पर घुटनों तक भरा पानी। संवादचंद देर की बारिश ने खोली प्रशासन के दावों
जलमग्न हुईं शहर की सड़कें, प्रशासन के दावों की खुली पोल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बादशाहपुर। देर शाम हुई बरसात ने एक बार फिर नगर निगम और स्थानीय प्रशासन के ड्रेनेज सिस्टम व जलभराव नहीं होने के दावों की पोल खोल दी। बारिश के कुछ देर बाद शहर के पॉश इलाकों से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक की सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं, जिससे लोगों को घंटों जाम में भी फंसना पड़ा। सबसे बुरा हाल बादशाहपुर गांव, सेक्टर-69 और सेक्टर 67 में देखने को मिला। जहां घुटनों तक भरे पानी ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया।
जलभराव के कारण सबसे अधिक समस्या उन रास्तों पर हो रही है जो पहले से ही जर्जर स्थिति में हैं। सड़कों पर पानी जमा होने की वजह से वाहन चालकों को गहरे गड्ढों का अंदाजा नहीं लग पा रहा है। रात के अंधेरे में पानी से लबालब भरी सड़कों पर दुपहिया और चार पहिया वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने की संभावना काफी बढ़ गई है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासियों का कहना है कि जलभराव की वजह से सड़कें दिखाई नहीं दे रही हैं, जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। जयंत प्रजापति ने सोशल मीडिया के माध्यम से सड़कों की बदहाली और जलभराव की तस्वीरें साझा करते हुए प्रशासन से जल्द से जल्द इस समस्या से निपटने की गुहार लगाई है। वहीं, सोनिका ने भी इस मुद्दे पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आए दिन होने वाली इस गंभीर समस्या से जनता को रूबरू होना पड़ता है लेकिन समाधान के नाम पर केवल आश्वासन मिलते हैं। धरातल पर ड्रेनेज की सफाई नहीं हो रही हैं और सड़कें भी जर्जर हैं। जलभराव के कारण इन इलाकों में ट्रैफिक की रफ्तार थम सी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed