फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   A Deadly Journey on the Roads: Auto Drivers Squeeze 12 Passengers into Space Meant for 5

Gurugram News: सड़कों पर मौत का सफर, 5 की जगह 12 सवारियां बैठा रहे ऑटो चालक

Sun, 03 May 2026 12:40 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
A Deadly Journey on the Roads: Auto Drivers Squeeze 12 Passengers into Space Meant for 5
पुलिस बूथों के सामने ही उड़ रही यातायात नियमों की धज्जियां
विज्ञापन

कम किराये के चक्कर में यात्री दांव पर लगा रहे जान

संवाद न्यूज एजेंसी
बादशाहपुर। शहर के मुख्य मार्गों जैसे बस स्टैंड से बादशाहपुर और रेलवे स्टेशन से बस स्टैंड तक चलने वाले ऑटो में सुरक्षा व्यवस्था की सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।नियमानुसार एक ऑटो में अधिकतम 5 सवारियां बैठाने की अनुमति है लेकिन हकीकत में इन ऑटो में 12 से 15 यात्रियों को ठूंस-ठूंसकर भरा जा रहा है।
हैरान करने वाली बात यह है कि सड़क के मुख्य चौराहों पर पुलिस बूथ बने हुए हैं और यातायात कर्मियों की तैनाती रहती है, इसके बावजूद ये ऑटो चालक बिना किसी डर के इन सड़काें पर दौड़ते नजर आ रहे हैं। यात्रियों से बातचीत करने के दौरान उन्होंने बताया कि इन ऑटो में सफर करना मजबूरी बन गया है। जहां इन ऑटो में 10 से 20 रुपये किराया निर्धारित है वहीं निजी ऑटो चालक उसी दूरी के लिए 150 से 200 रुपये तक वसूलते हैं। इस कारण मध्यम और निम्न आय वर्ग के लोगों को इन ओवरलोड ऑटो में बैठकर सफर करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचता है। उन्होंने ये भी बताया कि ओवरलोडिंग ऑटो के कारण इन ऑटो का संतुलन बिगड़ने का खतरा बना रहता है। यदि कोई छोटी सी दुर्घटना भी होती है तो अधिक सवारियां होने के कारण जान-माल का नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन


वर्जन-
रोज सुबह काम पर जाने की जल्दी होती है। पर्सनल ऑटो 200 रुपये मांगता है। ऐसे में जान जोखिम में डालकर 20 रुपये वाले इसी ऑटो में लटक कर जाना पड़ता है। -हंसराज
विज्ञापन
विज्ञापन


इन ऑटो में बैठना किसी सजा से कम नहीं है। चालक 12-12 लोगों को बिठा लेते हैं, हिलने तक की जगह नहीं होती है। महिलाओं के लिए तो यह और भी असुरक्षित साबित होता है। -गुरदीप


गर्मी में स्थिति और भी भयावह हो जाती है। सांस लेना मुश्किल हो जाता है लेकिन 400-500 दिहाड़ी कमाने वाले लोग हैं। यदि रोजाना 150 रुपये ऑटो वाले को दे देंगे तो घर क्या ले जाएंगे। -सतीश

ऑटो चालक पैसेंजर को सीट के बाहर तक लटका लेते हैं। मोड़ पर कई बार ऑटो पलटने जैसा महसूस होता है। -सुरेंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed