फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   A cricket stadium will be built in Naurangpur, and an indoor stadium in Fazilwas.

Gurugram News: नौरंगपुर में क्रिकेट स्टेडियम और फाजिलवास में बनेगा इनडोर स्टेडियम

Wed, 30 Sep 2026 07:19 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 07:19 PM IST
विज्ञापन
A cricket stadium will be built in Naurangpur, and an indoor stadium in Fazilwas.
नगर निगम के 20 वार्डों को मिला 390 करोड़ का विकास बजट
विज्ञापन

नंबर गेम - 7.50 करोड से ओपन स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनेगा

संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। नगर निगम की वित्त एवं संविदा कमेटी ने करीब 390 करोड़ रुपये के विकास बजट को मंजूरी दे दी है। इस राशि से नगर निगम क्षेत्र के 20 वार्डों में विभिन्न विकास कार्य कराए जाएंगे। इन कार्यों में सड़क, खेल सुविधाएं, सामुदायिक केंद्र, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट और सार्वजनिक सुविधाएं शामिल हैं।

मेयर इंद्रजीत कौर यादव ने बुधवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि विकास कार्य सभी वार्डों में आवश्यकतानुसार किए जाएंगे। निगम क्षेत्र के बच्चों को बेहतर खेल सुविधाएं देने पर विशेष ध्यान दिया गया है। नौरंगपुर में क्रिकेट स्टेडियम और फाजिलवास में इनडोर स्टेडियम बनाने की योजना है। वजीरपुर में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और चंदू रोड पर 7.50 करोड़ रुपये की लागत से ओपन स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनाया जाएगा। गांव सिकंदरपुर में 3 एमएलडी क्षमता का सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट भी बनेगा। बढ़ा गांव में अंबेडकर भवन, बामडौली में सात करोड़ रुपये की लागत से सामुदायिक केंद्र और गांवों में जोहड़ों का पुनर्विकास व सुंदरीकरण भी प्रस्तावित है। 103 सार्वजनिक शौचालयों के रखरखाव के लिए करीब 3 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। मेयर ने कहा कि नए स्टेडियम और खेल सुविधाओं से स्थानीय बच्चों को अभ्यास के लिए बेहतर स्थान मिलेगा।
विज्ञापन


वार्डवार विकास कार्यों का विवरण
वार्ड-2 में सर्वाधिक 46 करोड़ रुपये के विकास कार्य होंगे। वार्ड-4 में 24 करोड़ रुपये और वार्ड-9 में 25 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। वार्ड-12 में 30 करोड़ रुपये, वार्ड-16 में 29 करोड़ रुपये और वार्ड-19 में 30 करोड़ रुपये के काम होंगे। वार्ड-20 में 19 करोड़ रुपये, वार्ड-1 में 20 करोड़ रुपये और वार्ड-7 में 19 करोड़ रुपये का बजट है। वार्ड-14 के लिए 23 करोड़ रुपये के विकास कार्य शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेल और सामुदायिक सुविधाओं पर जोर
इस विकास बजट में खेल सुविधाओं को प्राथमिकता दी गई है। नौरंगपुर में क्रिकेट स्टेडियम और फाजिलवास में इनडोर स्टेडियम का निर्माण होगा। वजीरपुर में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और चंदू रोड पर ओपन स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स भी बनेगा। बामडौली में 7 करोड़ रुपये की लागत से एक सामुदायिक केंद्र भी बनाया जाएगा। बढ़ा गांव में अंबेडकर भवन का निर्माण भी प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed