{"_id":"6ad4baa8fea0e4f7bd04c9c2","slug":"a-confluence-of-cultures-in-durga-puja-pandals-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-104672-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: दुर्गा पूजा पंडालों में संस्कृतियों का संगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: दुर्गा पूजा पंडालों में संस्कृतियों का संगम
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। शहर के दुर्गा पूजा पंडालों में विभिन्न संस्कृतियों का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। सुबह शंख ध्वनि और पुष्पांजलि से पूजा-अर्चना होती है। वहीं, शाम को संगीत और नृत्य के कार्यक्रम शुरू हो जाते हैं।
पूर्वापल्ली दुर्गा पूजा पंडाल में फिल्म अभिनेता उत्तम कुमार को उनके गीतों के माध्यम से याद किया गया। राजीव मजुमदार और सुदिती दास के नेतृत्व में इन हाउस म्यूजिकल ग्रुप ने उनके बांग्ला और हिंदी गाने प्रस्तुत किए। यह पूर्वापल्ली दुर्गाबाड़ी दुर्गा पूजा कमेटी की 38वीं दुर्गा पूजा है। ओडिशा के कलिंगा वेलफेयर सोसाइटी के पंडाल में डांडिया का आयोजन हुआ। सुशांत लोक वन के सी ब्लॉक पंडाल में कोलकाता के बांग्ला लोक गायकों ने अपनी प्रस्तुति दी। डीएलएफ फेज 5 के क्लब 5 में बंगाल और गुजरात की नवरात्र परंपराओं का संगम दिखा। यहां संदीपन मुखर्जी और मनीषा मजुमदार की प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रही।
डांडिया रास उत्सव में बड़ी संख्या में शामिल हुए लोग
सेक्टर-83 स्थित लाइफस्टाइल होम्स और सिटी होम्स में इंटीग्रेटेड फैसिलिटी मैनेजमेंट कंपनी एनवायरों ने एजिस मीडिया के सहयोग से डांडिया समारोह आयोजित किया। इसमें 1,000 से अधिक निवासी शामिल हुए। सेक्टर-65 स्थित 65 एवेन्यू में भी डांडिया रास उत्सव में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। यहां इरा ऑफ जैस्मीन और राखी रवीना ने लाइव प्रस्तुति दी। एलेन एपिक और एलेन मिराकल मॉल में शुक्रवार शाम डांडिया नाइट का आयोजन किया गया।