फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   A community center will be built in Bamdauli village.

Gurugram News: बामडौली गांव में बनेगा सामुदायिक केंद्र

Tue, 06 Oct 2026 06:52 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 06:52 PM IST
विज्ञापन
A community center will be built in Bamdauli village.
शादी, धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों के लिए गांव में ही मिलेगी जगह
विज्ञापन

नंबर गेम - 07 करोड़ रुपये होंगे खर्च

संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। नगर निगम मानेसर बामडौली गांव के लोगों को जल्द बड़ी सुविधा देने की तैयारी कर रहा है। गांव में सामुदायिक केंद्र बनाया जाएगा। इसके निर्माण पर करीब 7 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। नगर निगम ने इसको लेकर तैयारी शुरू कर दी है।

सामुदायिक केंद्र बनने के बाद गांव के लोगों को शादी, सामाजिक बैठक, धार्मिक कार्यक्रम और अन्य आयोजनों के लिए बाहर जगह तलाशने की जरूरत नहीं पड़ेगी। गांव में ही लोगों को कार्यक्रम करने के लिए एक अच्छी जगह मिल जाएगी। सामुदायिक केंद्र में लोगों की जरूरत के हिसाब से जरूरी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन


नगर निगम की ओर से सामुदायिक केंद्र के निर्माण के लिए एस्टीमेट तैयार किया जा रहा है। एस्टीमेट तैयार होने के बाद टेंडर जारी कर जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में बड़े कार्यक्रम करने के लिए अभी कोई उचित जगह नहीं है। शादी या अन्य कार्यक्रम होने पर लोगों को टेंट लगाकर या दूसरी जगहों पर व्यवस्था करनी पड़ती है। इससे लोगों को परेशानी के साथ-साथ अतिरिक्त खर्च भी उठाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि इससे गांव में होने वाले सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रम आसानी से किए जा सकेंगे। नगर निगम की ओर से बामडौली गांव में कम्युनिटी सेंटर के अलावा अन्य विकास कार्य भी कराए जा रहे हैं।

--------
इसके लिए जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही एजेंसी को कार्य सौंपा जाएगा। - सुशील ठाकरान, कार्यकारी अभियंता, नगर निगम मानेसर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed