फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   A committee of coaches has been formed for each sport.

Gurugram News: प्रत्येक खेल के लिए प्रशिक्षकों की कमेटी गठित

Thu, 26 Feb 2026 05:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 05:25 PM IST
विज्ञापन
A committee of coaches has been formed for each sport.
गुरुग्राम। खेलों को बढ़ावा देने और ग्रामीण स्तर पर प्रतिभाओं को तराशने के उद्देश्य से जिले में खेल नर्सरियां स्थापित होंगी। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब प्रत्येक खेल के लिए प्रशिक्षकों की कमेटी गठित की जा चुकी है। अब तक आए आवेदनों का विश्लेषण करने पर सामने आया है कि कुछ खेलों के प्रति संस्थानों ने ज्यादा रूचि दिखाई है। इनमें कबड्डी और वॉलीबाल के लिए सबसे अधिक आवेदन आए हैं, जबकि कुश्ती, बॉक्सिंग और एथलेटिक्स में भी उल्लेखनीय रुचि देखने को मिली है। अब प्रत्येक खेल के लिए प्रशिक्षकों की कमेटी गठित की गई है। यह कमेटी संबंधित संस्थानों में फिजिकल वेरिफिकेशन करेगी। जांच के दौरान यह देखा जाएगा कि जिस खेल की नर्सरी के लिए आवेदन किया गया है उस खेल का योग्य कोच उपलब्ध है या नहीं। साथ ही खिलाड़ियों की संख्या कितनी है तथा खेल से संबंधित बुनियादी सुविधाएं और संसाधन मौजूद हैं या नहीं। सभी बिंदुओं की जांच कर रिपोर्ट 10 मार्च तक निदेशालय को भेजी जाएगी। इस बार शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों से कुल 151 आवेदन प्राप्त हुए हैं। जिला खेल अधिकारी आरती कोहली ने बताया कि जिले से 151 आवेदन प्राप्त हुए हैं। अब प्रत्येक खेल के लिए प्रशिक्षकों की कमेटी गठित की जाएगी। यह कमेटी संबंधित संस्थानों में पहुंचकर फिजिकल वेरिफिकेशन करेगी, जिसके बाद खेल विभाग खुद उसकी जांच करेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed