फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   A blueprint will be prepared for the construction of the Gurugram-Sohna-Nuh-Palwal drain.

Gurugram News: गुरुग्राम-सोहना-नूंह-पलवल ड्रेन बनाने का तैयार होगा खाका

Sun, 28 Dec 2025 12:31 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
A blueprint will be prepared for the construction of the Gurugram-Sohna-Nuh-Palwal drain.
- गुरुग्राम का बरसाती पानी नजफगढ़ ड्रेन के बजाय नई ड्रेन से भेजा जाना है
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। मिलेनियम सिटी को जलभराव से राहत दिलाने के लिए प्रदेश सरकार नई ड्रेन निर्माण की योजना पर काम रही है। योजना के अनुसार बरसाती पानी को नजफगढ़ ड्रेन के बजाय गुरुग्राम-सोहना-नूंह-पलवल होकर भेजा जाना है। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ड्रेन निर्माण के लिए फिजिबिलिटी और डीपीआर तैयार करने के लिए कंसल्टेंट रखने जा रहा है।
बारिश के दिनों में शहर में जलभराव की गंभीर समस्या रहती है और बीते मानसून सीजन में सरकार की काफी किरकिरी हुई थी। ऐसे में सरकार बरसाती पानी निकासी के लिए नजफगढ़ ड्रेन के साथ अन्य विकल्पों को देखा जा रहा है। प्रदेश सरकार शहर के बरसाती पानी को दो चैनलों में बांटना चाहती है। इसके लिए गुरुग्राम-नूंह-पलवल तक नई ड्रेन निर्माण की योजना है। इसे सिरे चढ़ाने के लिए कई बैठकें हो चुकी हैं और अब इसका पूरा खाका तैयार कराने की योजना है। इसके लिए जीएमडीए कंसल्टेंट रखने जा रहा है। योजना के अनुसार गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन शहर से नूंह और पलवल और यूपी से होते हुए यमुना नदी तक पानी पहुंचाना है। इससे संबंधित कार्यों के लिए फिजिबिलिटी रिपोर्ट और विस्तृत प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करने के लिए सर्वे, अध्ययन और जांच करने हेतु कंसल्टेंसी फर्म रखने की तैयारी है। इसके बाद निर्माण को लेकर कदम उठाया जाएगा।
विज्ञापन

योजना के अनुसार न्यू गुरुग्राम के पानी डायवर्ट कर गुरुग्राम-नूंह-पलवल ड्रेन में भेजा जाना है। अधिकारियों के अनुसार भोंडसी तक पानी का प्राकृतिक प्रवाह नहीं है, ऐसे में नई ड्रेन में पानी को पंप कर भोंडसी तक पहुंचाना होगा। इसके बाद पानी का सोहना और नूंह की ओर से नेचुरल ढलान है। एसपीआर के साथ बन रही नई ड्रेन से गुरुग्राम-नूंह-पलवल ड्रेन से जोड़ा जाएगा। बता दें कि केंद्रीय विद्युत व आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल के निर्देश पर यह कदम उठाया जा रहा है। यह ड्रेन गुरुग्राम से सोहना, नूंह जिला होते हुए पलवल तक जाएगी। जीएमडीए के कार्यकारी अभियंता विक्रम सिंह ने बताया कि गुरुग्राम-सोहना-नूंह-पलवल ड्रेन के लिए कंसल्टेंट रखा जाना है। इसके लिए टेंडर जारी किया गया और 15 जनवरी के बाद खोला जाएगा। नई ड्रेन बनने से शहर के पानी को दो भागों में बांटा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलभराव को लेकर कई बिंदुओं पर हो रहा काम
जीएमडीए तालाबों, वाटर बॉडीज, रेन वाटर हार्वेस्टिंग और ग्रीन बेल्ट पर काम करने जा रहा है। इसके बड़ी सोसाइटियों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग को ठीक करने के लिए समय सीमा तय कर दिया है। इसके अलावा बारिश के पानी को तालाबों को ठीक करना है। जीएमडीए का मानना है कि तालाबों को ठीक करा दिया जाए तो काफी मात्रा में बारिश के पानी का संचय किया जा सकता है। शहर में अधिकांश सड़कों के ग्रीन बेल्ट का स्तर सड़क से ऊपर है। ग्रीन बेल्ट की मिट्टी को निकालकर सड़क के स्तर से नीचा किया जाना है।

अभी शहर का बरसाती पानी लेन-1, लेग-2 और लेग-3 से होकर नजफगढ़ में जाना है। इसके बाद नजफगढ़ ड्रेन से पानी यमुना नदी में चला जाता है। पानी निकासी नहीं होने से शहर के कई भागों में जलभराव होता है। दूसरा मानसून के सीजर में यमुना में जल स्तर बढ़ाने से पानी की निकासी में दिक्कतें आती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed