{"_id":"6af317b97a12f9310b05932c","slug":"a-600-meter-road-will-be-built-in-jhund-sarai-village-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-106929-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: झुंड सराय गांव में बनेगी 600 मीटर सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: झुंड सराय गांव में बनेगी 600 मीटर सड़क
विज्ञापन
सड़क के दोनों तरफ बनाए जाएंगे नाले, 1 करोड़ 85 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। नगर निगम मानेसर की ओर से गांव झुंड सराय के लोगों को जल्द ही बेहतर सड़क की सुविधा मिलने वाली है। निगम की ओर से गांव में माता मंदिर से पटौदी रोड तक करीब 600 मीटर लंबी सड़क बनाई जा रही है। इसके साथ ही सड़क के दोनों तरफ नालों का निर्माण भी कराया जाएगा। इस पूरे काम पर करीब 1 करोड़ 85 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
निगम की ओर से इस योजना पर निर्माण कार्य शुरू कराया गया था, लेकिन कुछ जमीनी कारणों के चलते काम को बीच में ही रोकना पड़ा। अब निगम की ओर से जल्द ही दोबारा निर्माण कार्य शुरू कराने की तैयारी की जा रही है।
सड़क के दोनों तरफ नाले बनने से गांव के लोगों को गंदे पानी की समस्या से राहत मिलेगी। अभी पानी की निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। सड़क बनने से लोगों को आने-जाने में भी आसानी होगी।
विज्ञापन
इस परियोजना के पूरा होने से गांव के लोगों को सड़क और पानी की निकासी दोनों सुविधाएं मिल सकेंगी। नगर निगम की इस योजना से झुंड सराय के ग्रामीणों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
गांव झुंड सराय में माता मंदिर से पटौदी रोड तक करीब 600 मीटर लंबी सड़क बनाई जाएगी। सड़क के दोनों तरफ नालों का निर्माण भी कराया जाएगा। कुछ जमीनी कारणों के चलते काम रोकना पड़ा था, लेकिन जल्द ही दोबारा निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। इससे ग्रामीणों को आने-जाने और पानी की निकासी की बेहतर सुविधा मिलेगी। - विकास, जेई, नगर निगम मानेसर