फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   99 crore rupees will be spent to improve the city's roads, drainage and sewerage.

Gurugram News: 99 करोड़ से सुधरेंगी शहर की सड़कें, ड्रेनेज और सीवर

Sat, 27 Sep 2025 08:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 08:46 PM IST
विज्ञापन
99 crore rupees will be spent to improve the city's roads, drainage and sewerage.
नगर निगम ने 16 विकास कार्यों को दी प्रशासनिक मंजूरी
विज्ञापन


मेयर राजरानी मल्होत्रा की अध्यक्षता में हुई वित्त एवं संविदा कमेटी की बैठक


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। मिलेनियम सिटी की जर्जर सड़कों, ड्रेनेज सिस्टम और सीवर में सुधार के लिए नगर निगम 99 करोड़ रुपये के काम कराएगा। इस बारिश में शहर में सामने आईं समस्याओं के निदान के लिए 99 करोड़ रुपये की लागत से 16 विकास कार्यों को मेयर राजरानी मल्होत्रा की अध्यक्षता में हुई वित्त एवं संविदा कमेटी की बैठक में मंजूरी दी गई।
शुक्रवार को हुई बैठक में सीवर, सड़क, सफाई, स्प्रिंकटर, एंटी स्मॉग गन, सुपर सकर मशीन आदि के प्रस्तावों को हरी झंडी दिखाई गई। नगर निगम की मेयर राजरानी मल्होत्रा की अध्यक्षता में हुई बैठक में केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा प्राप्त 4.85 करोड़ की ग्रांट से 10 ट्रक माऊंटिड स्प्रिंकलर कम एंटी स्मॉग गन मशीन खरीदने, बजघेड़ा फिरनी को मॉडल रोड के तौर पर विकसित करने के लिए 5.08 करोड़ रुपये, मेफील्ड गार्डन में सड़क निर्माण के लिए 2.79 करोड़ रुपये, गोदरेज सम्मिट सोसाइटी से धनवापुर एसटीपी तक 900 एमएम सीवर लाइन डालने के लिए 8.02 करोड़ रुपये तथा 2 रिसायकलर सुपर सकर मशीन खरीदने के लिए 10 करोड़ रुपये के प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इन मशीनों की क्षमता 19 टन होगी तथा इसका रख-रखाव व संचालन भी इसी राशि में शामिल होगा।
विज्ञापन

सेक्टर-16, 66 में बनेगा मॉडल रोड और फुटपाथ



सोहना रोड से नया गांव तक मारूति कुंज रोड के निर्माण के लिए 5.68 करोड़ रुपये, नया गांव में इंटरलॉकिंग टाइल व पेयजल आपूर्ति लाइन के लिए 4.28 करोड़ रुपये, गांव बालियावास से बंधवाड़ी तक 33 फुट चौड़े रिवेन्यू रास्ते के निर्माण के लिए 3.29 करोड़ रुपये, वजीराबाद मार्केट से झील चौक तक सीवरेज लाइन व सड़क निर्माण के लिए 3.48 करोड़ रुपये, आईडीसी सेक्टर-16 में मॉडल रोड, फुटपाथ व स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज के लिए 8 करोड़ रुपये, सेक्टर-17 ए हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में सीवरेज व पेयजल लाइन के लिए 6.53 करोड़ रुपये, सेक्टर-66 में मॉडल रोड, फुटपाथ, साइकिल ट्रैक, स्टॉर्म वाटर एवं सीवरेज लाइन के लिए 7.40 करोड़ रुपये, गांव बजघेड़ा में गलियों के फिर से निर्माण के लिए 4.80 करोड़ रुपये, गांव बालियावास में गोशाला निर्माण के लिए 6 करोड़ रुपये, मियांवाली कॉलोनी में सीवरेज, पेयजल और गलियों के निर्माण के लिए 4.05 करोड़ रुपये तथा गांव नाथूपुर में सामुदायिक केन्द्र के निर्माण के लिए 9.45 करोड़ रुपये के प्रस्तावों को प्रशासनिक स्वीकृति दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के बुनियादी ढांचे को नई दिशा मिलेगी



मेयर राजरानी मल्होत्रा ने विकास प्रस्तावों को मंजूरी के बाद कहा कि 99 करोड़ के इन कामों से शहर के बुनियादी ढांचे को नई दिशा मिलेगी। शहरवासियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और उनकी समस्याएं दूर होंगी। निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने कहा कि सभी परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा तथा पारदर्शिता और गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा ताकि विकास कार्य लंबे समय तक टिकाऊ साबित हों। बैठक में कमेटी सदस्य सुंदर सिंह व अनूप सिंह, अतिरिक्त निगमायुक्त यश जालुका व रविन्द्र यादव, चीफ इंजीनियर विजय ढाका, निगम सचिव सिद्धार्थ खंडेलवाल सहित कार्यकारी अभियंता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed