{"_id":"6019933f8ebc3e30cb59fdd8","slug":"97-7-percent-children-received-polio-medication-gurgaon-news-noi563394739","type":"story","status":"publish","title_hn":"97.7 फीसदी बच्चों को पिलाई पोलियो की दवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
97.7 फीसदी बच्चों को पिलाई पोलियो की दवा
विज्ञापन
गुरुग्राम। पल्स पोलिया के तीन दिवसीय अभियान में 97.7 फीसदी बच्चों को दवा पिलाई गई। जिला स्वास्थ्य विभाग ने इस अभियान के तहत 358648 बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया था। इसमें से 351248 बच्चों को दवा पिलाई गई। यह अभियान 31 जनवरी से शुरू किया गया था। वहीं मंगलवार को 80624 बच्चों को पोलियो की खुराक दी गई।
पहले दिन बूथ पर बच्चों को ले जाकर पोलियो की दवा पिलाई गई थी। इसके लिए जिले में 166 बूथ बनाए गए थे। जिन पर 72 हजार 242 बच्चों को पोलियो की खुराक दी गई। उसके बाद अंतिम दो दिनों तक स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा घर-घर जाकर पोलियोरोधी दवा पिलाई गई।
अभियान के तहत पहले दिन लक्ष्य के मुताबिक 46 फीसदी बच्चों को दवा पिलाई गई थी वहीं दूसरे दिन 29 फीसदी बच्चों को दवा पिलाई गई थी। लक्ष्य को पूरा करने के लिए 12 मोबाइल टीमें और 29 ट्रांजिट टीमों का गठन किया गया है।
विज्ञापन
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एमपी सिंह ने बताया कि इस अभियान के तहत लोगों का सहयोग रहा। हालांकि जरूरत है कि लोगों को समयानुसार बूथों पर जाकर बच्चों को दवा पिलानी चाहिए। इसके लिए लोगों को जागरू भी किया गया है।
दौलताबाद और गुड़गांव गांव में जारी रहेगा अभियान
दौलताबाद और गुड़गांव गांव का क्षेत्र बड़ा होने पर सभी घरों में जाकर दवा नहीं पिलाई जा सकी। जिसके चलते बुधवार को भी इन क्षेत्रों में अभियान जारी रहेगा। स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर बच्चों को दवा पिलाएंगे।