{"_id":"690e50a490678e68890aa504","slug":"9348-lakh-in-fines-for-driving-in-the-wrong-lane-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-71606-2025-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: गलत लेन में वाहन चलाने पर 93.48 लाख के चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: गलत लेन में वाहन चलाने पर 93.48 लाख के चालान
विज्ञापन
गुरुग्राम। यातायात पुलिस ने एक महीने में गलत लेन में वाहन चलाने पर चालकों के 93.48 लाख रुपये के चालान किए। अक्तूबर महीने में यातायात पुलिस ने 11 हजार 587 वाहन चालकों पर कार्रवाई की है। इस स्पेशल अभियान के तहत यातायात पुलिस ने एनएच-48, सोहना रोड और द्वारका एक्सप्रेस वे पर कैमरों की सहायता से 2187 चालान किए। यातायात पुलिस ने 9,400 वाहन चालकों के चालान कर पांच चालकों के खिलाफ मामला भी दर्ज किया है। संवाद
ग्रीस से नंबर प्लेट छिपाने पर ट्रक जब्त
गुरुग्राम। यातायात पुलिस ने शुक्रवार को ट्रक के नंबर पर ग्रीस लगाने पर वाहन को रुकवाकर जांच की। यातायात निरीक्षक सविता ने ट्रक नंबर से जांच की तो पता चला कि ट्रक पर 1.9 लाख रुपये का जुर्माने राशि पर 18 चालान लंबित पाए गए। जुर्माने राशि तीन महीने से अधिक की लंबित होने पर पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया। बीते कुछ समय से वाहन चालक चालान से बचने के लिए अपने वाहन के एक नंबर को टेप और ग्रीस लगाकर छिपा लेते हैं। संवाद