{"_id":"5b606a314f1c1be94b8b7b47","slug":"91533045297-gurgaon-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएमडीए ने निगम-एचएसवीपी के मौजूदा प्रोजेक्ट से खींचा हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएमडीए ने निगम-एचएसवीपी के मौजूदा प्रोजेक्ट से खींचा हाथ
Updated Tue, 31 Jul 2018 07:24 PM IST
विज्ञापन
जीएमडीए ने निगम-एचएसवीपी के प्रोजेक्ट से खींचा हाथ
अगले साल से टेंडरों को रद्द कर नए सिरे से कार्य कराएगा जीएमडीए
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम और हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) क्षेत्र में मौजूदा चल रहे प्रोजेक्टों को लेकर गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने हाथ खींच लिया है। उसका साफ तौर पर कहना है कि अगर दोनों विभाग मौजूदा प्रोजेक्टों को 31 दिसंबर तक पूरा नहीं कराती है तो अगले साल से इन टेंडरों को जीएमडीए रद्द कर नए सिरे से कार्य कराएगा।
जीएमडीए के गठन के बाद निगम और एचएसवीपी के काफी प्रोजेक्ट्स जीएमडीए के खाते में चले गए थे। कई प्रोजेक्ट के टेंडर आवंटित होने के चलते वित्तीय भुगतान की जिम्मेदारी जीएमडीए की बन र्गई। निगम और एचएसवीपी की ओर से आधा दर्जन प्रोजेक्ट को लेकर जीएमडीए अधिकारी खुश नहीं थे। हाल ही में जीएमडीए, निगम और एचएसवीपी विभाग की संयुक्त बैठक हुई थी। इसमें जीएमडीए ने निगम दिल्ली रोड, शीतला माता रोड और एसटीपी रोड निर्माण के प्रोजेक्ट के अलावा बाकी प्रोजेक्ट की समयसीमा तय कर दिया। जीएमडीए सीईओ की ओर से बताया गया कि बाकी प्रोजेक्ट को 31 दिसंबर तक पूरा कराया जाए। इसके बाद इन प्रोजेक्ट का मूल्यांकन कराकर ठेका रद्द कर दिया जाएगा।