फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   91 year old man died in road accident

सड़क हादसे में 91 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

Wed, 25 May 2022 11:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
91 year old man died in road accident
गुरुग्राम। बिलासपुर चौक पर पैदल सड़क पार कर रहे एक 91 वर्षीय एक बुजुर्ग को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें तुरंत नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से उन्हें दिल्ली स्थित आर्मी अस्पताल में रेफर कर दिया गया, जहां मंगलवार शाम उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतक की पहचान मूलरूप से पथरेडी निवासी हरि सिंह (91) के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों की शिकायत पर हादसे के बाद मौके से वाहन समेत फरार चालक के खिलाफ मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। मृतक के परिजन विनोद कुमार ने बताया कि वह सेना में हैं और एक महीने की छुट्टी पर घर आए हैं। सोमवार को उनके दादा हरीसिंह पथरेडी से गुरुग्राम आ रहे थे। वह पैदल बिलासपुर चौक को पार कर रहे थे। इस दौरान उन्हें तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान ही मंगलवार को आर्मी अस्पताल में उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मृतक के परिजनों की शिकायत पर हादसे के बाद वाहन समेत मौके से फरार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed