फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   900 meters of the Delhi-Jaipur Highway at Pachgaon Chowk will be elevated.

Gurugram News: पचगांव चौक पर दिल्ली-जयपुर हाईवे का 900 मीटर हिस्सा होगा एलिवेटेड

Mon, 03 Nov 2025 06:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 06:59 PM IST
विज्ञापन
900 meters of the Delhi-Jaipur Highway at Pachgaon Chowk will be elevated.
एनएचएआई हाईवे को जाम मुक्त करने की योजना पर कर रहा काम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे स्थित पचगांव चौक पर प्रस्तावित फ्लाईओवर के निर्माण में बदलाव कर दिया गया है। अब यहां पर 900 मीटर हाईवे एलिवेटेड होगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) दिल्ली-जयपुर हाईवे को जाम मुक्त करने की योजना पर काम कर रहा है। इसके तहत गुरुग्राम से रेवाड़ी तक कई जगहों पर फ्लाईओवर और अंडरपास निर्माण चल रहा है।
इसी के तहत पचगांव चौक पर फ्लाईओवर निर्माण की योजना बनाई गई थी। हालांकि, बीच में पचगांव में खेड़कीदौला टोल शिफ्ट पर काम शुरू हो गया और फ्लाईओवर पर निर्माण को कुछ समय के लिए रोक दिया। एनएचएआई टोल को लेकर चौक फ्लाईओवर या अंडरपास निर्माण पर विचार कर रहा था, इसी दौरान आसपास के गांव वाले टोल का विरोध और फ्लाईओवर या अंडरपास निर्माण की मांग करने लगे।
विज्ञापन

ऐसे में पचगांव से टोल को कुकरौला में शिफ्ट करने की योजना बन गई। इसके बाद एनएचएआई ने पचगांव पर आरई वॉल आधारित फ्लाईओवर निर्माण की योजना में अब संशोधन कर दिया है। अब इसे वायडक्ट या एलिवेटेड कॉरिडोर बनाया जाएगा यानि एक पिलर पर सड़क का निर्माण होगा। इस प्रकार सोहना हाईवे और द्वारका एक्सप्रेसवे का निर्माण हुआ है। ऐसे में एनएचएआई पचगांव चौक पर हाईवे के 900 मीटर हिस्से को एलिवेटेड कॉरिडोर में तब्दील करने जा रहा है। इसके बनने से चौक पर यातायात प्रभावित नहीं होगा। स्थानीय लोग आसानी से नीचे से हाईवे का प्रयोग कर सकेंगे जबकि जयपुर या दिल्ली की ओर जाने वाले एलिटेडट कॉरिडोर का प्रयोग करेंगे। इस पर करीब 50 करोड़ का खर्च आ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनएचएआई के डिप्टी मैनेजर प्रकाश तिवारी ने बताया कि पचगांव चौक पर प्रस्तावित फ्लाई ओवर निर्माण योजना में बदलाव कर दिया गया है। अब हाईवे का करीब 900 मीटर हिस्सा एलिवेटेड होगा। एलिवेटेड रोड बनाने से चौक पर जाम और स्थानीय लोगों को राहत मिलेगी।

आरई वॉल या वायडक्ट में अंतर
आरई (आई) वॉल फ्लाईओवर एक ऐसी प्रकार की निर्माण तकनीक है जिसमें रीइन्फोर्स्ड अर्थ वॉल का उपयोग किया जाता है, जो कि एक प्रकार की रिटेनिंग वॉल होती है। आरई वॉल के कारण आसपास के क्षेत्रों की दृश्यता बाधित हो सकती है। वायडक्ट जैसे विकल्प से स्थानीय वाहनों के लिए यातायात सुचारू बना रहता है, जो आरई वॉल के साथ संभव नहीं है। एलिवेटेड को पिलर पर बनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed