फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   9 policemen of ATS Gwalior suspended

Gurugram News: एटीएस ग्वालियर के 9 पुलिसकर्मी निलंबित

Sat, 11 Jan 2025 04:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2025 04:18 PM IST
विज्ञापन
9 policemen of ATS Gwalior suspended
टेरर फंडिंग के एक मामले में हिमांशु नामक युवक को एटीएस ने किया था गिरफ्तार
विज्ञापन

तीसरी मंजिल से गिरकर हुई थी हिमांशु की मौत, परिजनों ने लगाया था हत्या का आरोप
मयंक तिवारी
गुरुग्राम। सोहना स्थित ओयो होटल की तीसरी मंजिल से गिरकर हुई हिमांशु की मौत के मामले में ग्वालियर एटीएस के 9 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। शुक्रवार को सोहना थाना पुलिस ने आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कर ली।
युवक के परिजनों ने एटीएस कर्मियों पर हत्या का आरोप लगाया था। दूसरी ओर मृतक के बैंक खातों से टेरर फंडिंग की बात सामने आ रही है। ग्वालियर एटीएस टीम का नेतृत्व इंस्पेक्टर राहुल शर्मा कर रहे थे। सोहना थाना पुलिस ने इनके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। इसके साथ ही इस प्रकरण की मजिस्ट्रेट जांच भी शुरू कर दी गई है। स्थानीय थाना पुलिस को अब मजिस्ट्रेट जांच रिपोर्ट का इंतजार है। भोपाल पुलिस मुख्यालय पर साइबर सेल की टीम को कुछ बैंक खातों में मध्य प्रदेश, दिल्ली व हरियाणा की ओर से फंडिंग की जानकारी मिली थी। इन बैंक खातों में जो पैसे आ रहे थे, उसकी टेरर फंडिंग का इनपुट था। इसके बाद यह जांच ग्वालियर एटीएस के इंस्पेक्टर राहुल शर्मा को सौंपी गई। वह अपने साथ आठ अन्य पुलिसकर्मियों को लेकर दिल्ली व हरियाणा में छापेमारी कर रहे थे।
विज्ञापन

बता दें कि मध्यप्रदेश एटीएस पुलिस के खिलाफ साइबर ठगी के आरोपी हिमांशु निवासी जिला मधेपुर बिहार की मौत मामले में मजिस्ट्रेट जांच चल रही है। मृतक हिमांशु के चाचा दीपक पाठक के बयान पर परिजनों द्वारा दी गई शिकायत के बाद यह मामला दर्ज हुआ है। मृतक हिमांशु के परिजनों की नजरें मजिस्ट्रेटी जांच पर टिकी हुई हैं। मृतक हिमांशु के चाचा दीपक पाठक ने मध्यप्रदेश एटीएस पुलिस पर होटल की तीसरी मंजिल से फेंककर हत्या करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि मध्यप्रदेश एटीएस पुलिस अपने जुल्म को छिपा रही है। पुलिस इस मामले में तरह-तरह के बहाने लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन





----वर्जन
एमपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जा चुका है। इसकी जानकारी एमपी पुलिस को दे दी गई है। मामले की मजिस्ट्रेट जांच चल रही है। उसकी रिपोर्ट के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी। - अभिलक्ष्य जोशी, एसीपी सोहना, गुरुग्राम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed