फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   9 died due to corona, 83 new infected found

कोरोना से 9 की मौत, 83 नए संक्रमित मिले

Wed, 02 Jun 2021 11:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
9 died due to corona, 83 new infected found
गुरुग्राम। जिले में कोरोना संक्रमण का प्रकोप तो अब काफी कम हो चुका है, लेकिन मरीजों की मौत का आंकड़ा कम होने का नाम नहीं ले रहा है। इसी क्रम में बुधवार को भी जिले में कोरोना संक्रमण से 9 मरीजों की मौत हुई जबकि माह के अब तक के न्यूनतम 83 नए मरीज आए। वहीं, 337 संक्रमितों को स्वस्थ घोषित किया गया।
विज्ञापन

इसी के साथ जिले में कुल मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 1 लाख 80 हजार 115 पर पहुंच गया है, जिसमें से 1 लाख 78 हजार 206 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं। अप्रैल की शुरुआत के साथ ही कोरोना का प्रकोप बढ़ने लगा था, जो मई के पहले सप्ताह तक जारी रहा। दूसरे सप्ताह से कोरोना संक्रमण का असर कम होने लगा था तो रोजाना आने वाले नए मरीजों की संख्या तो लगातार कम होती गई जबकि अब हालात लगभग नियंत्रण में आ चुके हैं। पिछले करीब तीन सप्ताह से जिले में रोजाना आने वाले मरीजों के मुकाबले स्वस्थ होने वालों की संख्या ज्यादा रहती है। 9 मरीजों की मौत के साथ ही मृतकों का आंकड़ा अब बढ़कर 836 पर पहुंच चुका है, जिसमें से 563 मरीज पहले से किसी न किसी बीमारी से पीड़ित थे, तो 273 में कोई गंभीर बीमारी नहीं थी। अब जिले में 1073 मरीज सक्रिय हैं, जिसमें से अस्पतालों में 143 मरीज उपचाराधीन हैं जबकि कोविड केयर सेंटर में 4 मरीजों का इलाज चल रहा है। साथ ही 926 संक्रमित होम आइसोलेशन में हैं। बुधवार को जिले में 5433 लोगों ने कोरोना की जांच के लिए नमूने दिए, जिसमें से 1397 ने रैपिड एंटीजन जांच व 4036 मरीजों ने आरटी-पीसीआर जांच के लिए नमूने दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed