फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   9 candidates filled forms on the sixth day of nomination process

Gurugram News: नामांकन प्रक्रिया के छठे दिन 9 प्रत्याशियों ने भरा पर्चा

Sun, 05 May 2024 02:12 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2024 02:12 AM IST
विज्ञापन
9 candidates filled forms on the sixth day of nomination process
भाजपा के प्रत्याशी राव इंद्रजीत सिंह की पत्नी मनीता सिंह ने बतौर कवरिंग कैंडिडेट अपने नामांकन के चार सेट जमा कराए
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। संसदीय क्षेत्र के लिए नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया के अंतर्गत छठे दिन शनिवार को 9 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। नामांकन भरने की अंतिम तिथि 6 मई शाम 3 बजे तक है। रविवार 5 मई को अवकाश रहेगा। नामांकन पत्रों की जांच 7 मई को होगी।
नामांकन पत्र दाखिल करने वालों में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी राव इंद्रजीत सिंह की पत्नी मनीता सिंह ने बतौर कवरिंग कैंडिडेट अपने नामांकन के चार सेट जमा कराए हैं। इसी प्रकार पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) से ईश्वर सिंह, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी से आकाश व्यास, निर्दलीय उम्मीदवार बलवान सिंह व अक्षत गैत, बहुजन समाज पार्टी से विजय कुमार, बहुजन मुक्ति पार्टी से समय सिंह, राष्ट्रीय लोक स्वराज पार्टी से सम्पूर्ण आंनद, स्वयं शासन पार्टी से प्रत्याशी धर्मेंद्र ठाकरान की ओर से कवरिंग कैंडिडेट राहुल ठाकरान ने अपना नामांकन दाखिल किया।
विज्ञापन

वहीं जननायक जनता पार्टी के प्रत्याशी राहुल यादव ने स्वयं व अपने कवरिंग कैंडिडेट राहुल यादव के नामांकन पत्र का दूसरा सेट जमा कराया। नामांकन दाखिल करने वाले प्रत्याशियों ने सभी प्रक्रियाओं को पूरा करते हुए गुरुग्राम लोकसभा के रिटर्निंग अधिकारी एवं उपायुक्त निशांत कुमार यादव के समक्ष संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ भी ली। उपायुक्त ने बताया कि 25 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्वक सम्पन्न करवाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक एवं पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि चुनाव प्रक्रिया के तहत नामांकन भरने की अंतिम तिथि 6 मई शाम दोपहर तीन बजे तक है। रविवार 5 मई को अवकाश रहेगा। प्रत्याशियों के नामांकन की जांच 7 मई को होगी। नामांकन वापस लेने की तिथि 9 मई है। 4 जून को मतों की गणना होगी। नामांकन को लेकर लघु सचिवालय में पुलिस के कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। नामांकन के लिए तीन से पांच लोगों को ही अंदर जाने की अनुमति दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed