{"_id":"6a1b2e95730db0f90a0c583c","slug":"88-crore-rupees-will-be-spent-every-year-on-cleaning-3593-km-of-roads-in-the-district-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-89754-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: जिले की सड़कों की 3593 किमी की सफाई पर हर साल खर्च होंगे 88 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: जिले की सड़कों की 3593 किमी की सफाई पर हर साल खर्च होंगे 88 करोड़
विज्ञापन
नगर निगम की ओर से ड्रोन से किए गए सर्वे के बाद शहर को दो सर्कल में बांटा गया
मयंक तिवारी
गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम की सड़कों की 3593 किमी की सफाई पर हर साल 88 करोड़ रुपये खर्च होंगे। नगर निगम गुरुग्राम की ओर से ड्रोन से किए गए सर्वे के बाद शहर को दो सर्कल में बांटा गया है जिसमें सर्कल की सड़कों की पांच साल की सफाई पर 200.12 करोड़ और सर्कल दो की सड़कों की पांच साल की सफाई पर 240.65 करोड़ रुपये खर्च होंगे। नगर निगम की ओर से इस पर ग्लोबल टेंडर का आवेदन मांगा गया है। सोमवार को यह टेंडर खुलेगा।
नगर निगम गुरुग्राम की सड़कों पर अब गंदगी नहीं दिखेगी। मशीन से हो रही सफाई का विवाद खत्म करने के लिए नगर निगम की ओर से एक ड्रोन सर्वे कराया गया जिसके बाद पूरे शहर को दो सर्कल में बांटा गया है। 9 मई को नगर निगम ने इसके लिए टेंडर खोला था जिसके बाद 18 मई की दोपहर 12 बजे तक ग्लोबल स्तर पर काम करने वाली कंपनी का आवेदन मांगा गया है। सोमवार को दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक यह टेंडर खोला जाएगा जिसमें ग्लोबल स्तर पर काम करने वाली कंपनी को मानक पूरा करने पर टेंडर का आवंटन किया जाएगा। जून माह के अंत तक इसके आवंटन की प्रक्रिया पूरी होगी।
इसे भी जानें
: ड्रोन से सर्वे में 3593 किमी की सफाई का लक्ष्य रखा गया है।
: सफाई मशीन व श्रमिकों की ओर से की जाएगी।
: सर्कल वन में जोन-वन और जोन टू रखा गया है।
: सर्कल दो में जोन थ्री और जोन फोर रखा गया है।
: सफाई के लिए 36 वार्ड हैं। नगर निगम के 3000 सफाई कर्मी और 2100 अन्य श्रमिकों को रखा जाएगा।
: दिल्ली-जयपुर हाईवे, सोहना रोड, द्वारका एक्सप्रेसवे को इसमें नहीं रखा गया है।
नगर निगम की सड़कों की सफाई को लेकर पांच साल का ग्लोबल टेंडर खोला गया है। सोमवार को आने वाले आवेदन की स्कूटनी के बाद मानक पूरा करने वाली एजेंसी के आवंटन की प्रक्रिया शुरु होगी।
विज्ञापन
- प्रदीप दहिया, आयुक्त, नगर निगम गुरुग्राम