{"_id":"6499e3606a907a98850c8304","slug":"85-mm-of-rain-in-two-days-spr-sunk-bajgheda-underpass-closed-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-8366-2023-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: दो दिन में हुई 85 एमएम बारिश, एसपीआर धंसा, बजघेड़ा अंडपास किया बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: दो दिन में हुई 85 एमएम बारिश, एसपीआर धंसा, बजघेड़ा अंडपास किया बंद
विज्ञापन
सोमवार को भी दिन में रुक-रुककर होती रही बारिश, अगले दो दिन के लिए येलो अलर्ट जारी
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। शहर दो दिन में 85 एमएम की बारिश से शहर की ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। शहर में कई जगह सड़क धंसने, अंडरपास व हाइवे पर जलभराव होने के चलते प्रदेश सरकार की जमकर फजीहत हो रही है। सोमवार को भी गुरुग्राम में 9.5 एमएम बारिश हुई। इस हल्की बारिश से भी जगह-जगह जलभराव की स्थिति बनी रही।
जिले में रविवार को 75 एमएम बारिश दर्ज की गई थी। रविवार को बारिश के बाद एसपीआर का बड़ा हिस्सा धंस गया, जो सोशल मीडिया पर लोगों के लिए चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग सवाल उठाते रहे कि किस तरह से एनएचएआई के अधिकारियों की अनदेखी से यह रोड निर्माण करने के दो महीने बाद ही दो बारिश से धंस गई। वहीं नरसिंहपुर के पास हाईवे की सर्विस लेन पर होने वाले जलभराव का कोई समाधान नहीं हो पा रही है। इसके अलावा बारिश से बजघेड़ा अंडरपास में भी तीन से चार फुट तक पानी भरने के बाद इसे बंद करना पड़ा। जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।