फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   85 lakh fraud in the name of property

प्रॉपर्टी के नाम पर युवक के साथ 85 लाख की धोखाधड़ी

Mon, 08 Feb 2021 11:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
85 lakh fraud in the name of property
गुुरुग्राम। फर्जी प्रॉपर्टी की बिक्री के जरिए दिल्ली निवासी एक बुजुर्ग के साथ 85 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस आयुक्त केके राव को मामले की शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। सेक्टर-17,18 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दिल्ली के मॉडल टाउन निवासी धर्मवीर सिंह राव ने पुुलिस को दी लिखित शिकायत में बताया कि उनकी नितिन चोपड़ा नामक एक प्रॉपर्टी डीलर से जान-पहचान थी।
उसने सेक्टर-18 गुरुग्राम में अपना कार्यालय भी खोल रखा है। नितिन ने धर्मवीर को बताया कि उनके अशोक नामक जानकार की दिल्ली के रजोकरी में जमीन है, जिसे वह बेचना चाहता है। इसी सिलसिले में 2017 में नितिन ने धर्मवीर की अशोक से मुलाकात भी कराई। बातचीत के दौरान अशोक ने रजोकरी की जमीन को अपना बताया और उसकी कीमत करीब 15 करोड़ रुपये बताई। संपत्ति की खरीद के क्रम में धर्मवीर ने अशोक को बतौर एडवांस दो किस्तों में 85 लाख रुपये दे दिए। बाद में उनको पता चला कि उक्त संपत्ति अशोक के नाम पर है ही नहीं बल्कि उसकी मालिक मेहा सचदेवा नामक महिला है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed