{"_id":"5b6080834f1c1ba13e8b4682","slug":"81533051011-gurgaon-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल में एंटी रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल में एंटी रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बेहाल
Updated Tue, 31 Jul 2018 09:00 PM IST
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में एंटी रेबीज
वैक्सीन खत्म, मरीज बेहाल
-निजी अस्पतालों में भी हो रही किल्लत
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में बीते एक माह से एंटी रेबीज वैक्सीन खत्म हैं। वैक्सीन न होने के कारण कुत्ते के काटने पर मरीजों को टीके नहीं लग पा रहे हैं। सरकारी अस्पतालों में स्टॉक खत्म होने के साथ ही अब निजी अस्पतालों व दवा दुकानों पर भी एंटी रेबीज वैक्सीन की किल्लत शुरू हो गई है। इसके चलते मरीजों को वैक्सीन लगवाने के लिए अब दिल्ली के अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा है। ट्रांसपोर्टरों के हड़ताल के कारण भी वैक्सीन की किल्लत हुई है।
नागरिक अस्पताल में रोजाना 20-30 मरीज कुत्ते के काटने पर एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाने आते हैं। इसके अलावा आसपास के अन्य इलाकों से भी मरीज यहां एंटी रेबीज लगवाने आते हैं। ऐसे में बीते एक माह से अस्पताल में वैक्सीन न होने के कारण अब मरीजों को परेशानियों से दो-चार होना पड़ रहा है। डॉक्टरों की मानें तो मार्केट में किल्लत के चलते वैक्सीन उपलब्ध नहीं हो पा रही है। बाजार में एक एंटी रेबीज की कीमत 300-350 रुपये तक है। ऐसे में अब मरीजों को बाजार से खुद वैक्सीन खरीद टीके लगवाने पर मजबूर होना पड़ रहा है।
सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल के प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. जयभगवान जाटान ने बताया कि वैक्सीन की मांग को लेकर उच्च अधिकारियों को सूचित किया जा चुका है। वहां से वैक्सीन की आपूर्ति होने के बाद ही मरीजों को टीके लगाए जा सकेंगे।
विज्ञापन
वहीं केमिस्ट एसोसिएशन के सदस्य राजेश गोयल ने बताया कि वैक्सीन निर्माता कंपनी की ओर से कम स्टॉक सप्लाई हो रहा है। इस कारण मार्केट में भी इसकी किल्लत देखने को मिल रही है। इसके अलावा ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल के कारण भी बीते कुछ दिनों से माल गंतव्य तक नहीं पहुंच पाया है। उम्मीद है कि जल्द ही वैक्सीन की आपूर्ति सुचारू हो जाएगी।