{"_id":"6a15f5c48288b5b77b0d7437","slug":"800-square-yards-of-land-freed-from-encroachment-on-court-order-gurgaon-news-c-25-1-mwt1001-112345-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: कोर्ट के आदेश पर 800 वर्ग गज भूमि कब्जामुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: कोर्ट के आदेश पर 800 वर्ग गज भूमि कब्जामुक्त
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस के जवान।
-शहर के प्रिकोरेसिटी के समीप जमीन पर दबंगों ने कर लिया था कब्जा, भारी पुलिस बल रहा तैनात
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर झिरका। शहर के प्रिकोरेसिटी के पास स्थित करीब 800 वर्ग गज कृषि योग्य भूमि को सोमवार को प्रशासन ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कब्जा मुक्त कराया। यह कार्रवाई माननीय न्यायालय के आदेश पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट एवं नायब तहसीलदार रवि कुमार की निगरानी में की गई। कार्रवाई के दौरान थाना प्रबंधक कुलदीप सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर तैनात रहा, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो सके।
उक्त भूमि पर एक दबंग व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर निर्माण कार्य किया गया था। इस मामले को लेकर मिट्ठन लाल और महेंद्र के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था, जो अदालत में विचाराधीन था। न्यायालय द्वारा मामले की सुनवाई के बाद फैसला मिट्ठन लाल के पक्ष में सुनाया गया, जिसके बाद प्रशासन ने कब्जा हटाने की कार्रवाई को अमल में लाया।ड्यूटी मजिस्ट्रेट रवि कुमार ने बताया कि न्यायालय के आदेशों का पालन करते हुए अवैध निर्माण को हटाकर भूमि को पूरी तरह कब्जा मुक्त करा दिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने कानून व्यवस्था बनाए रखते हुए शांतिपूर्ण तरीके से पूरी कार्रवाई संपन्न कराई।
कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में लोगों की भारी भीड़ जमा रही। वहीं पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सरकारी आदेशों की अवहेलना करने वालों और अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ भविष्य में भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।