{"_id":"649332adde4e93439509d9c5","slug":"800-people-and-children-took-part-in-the-yoga-program-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-7989-2023-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: योग कार्यक्रम में 800 लोगों व बच्चों ने लिया हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: योग कार्यक्रम में 800 लोगों व बच्चों ने लिया हिस्सा
Wed, 21 Jun 2023 10:56 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
Updated Wed, 21 Jun 2023 10:56 PM IST
विज्ञापन
योग कार्यक्रम में 800 लोगों व बच्चों ने लिया हिस्सा
फर्रुखनगर। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल फर्रुखनगर में बुधवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयुष विभाग गुरुग्राम की ओर से योग शिविर आयोजित किया गया। योग शिविर के दौरान स्कूल परिसर में एलईडी लगाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कार्यक्रमों का प्रसारण भी किया गया। मुख्य अतिथि के तौर पर बादशाहपुर विधायक राकेश दौलताबाद की माता रोशनी उपस्थित रहीं।
योग प्रोटोकॉल का अभ्यास विनोद कुमार योगाचार्य द्वारा करवाया। योग कार्यक्रम में लगभग 800 लोगों व बच्चों ने हिस्सा लिया, जिसमें गांव के सरपंच, पंच, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। आयोजन में शामिल अतिथियों को तहसीलदार जगदीश बिश्नोई ने सम्मानित किया। कार्यक्रम में थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी रामदास खटाणा, सरपंच एसोसिएशन फर्रुखनगर के अध्यक्ष धर्मपाल हाजीपुर, एनके राव एडवोकेट सहित अन्य लोग उपस्थित रहें। संवाद