फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   80 cameras installed at 16 places on Delhi-Mumbai Expressway challan will be issued for over speed drive

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे: भारी पड़ेगी 120 KMPH से ऊपर स्पीड, अब घर पहुंचेंगे चालान, चार दिन में 46 गाड़ी कैद

Fri, 20 Oct 2023 06:30 PM IST
Vikas Kumar मयंक तिवारी, अमर उजाला, गुरुग्राम
मयंक तिवारी, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 20 Oct 2023 06:30 PM IST
सार

 Delhi-Mumbai Expressway: दिल्ली से सटे गुरुग्राम व नूंह जिले होते हुए राजस्थान की सीमा में आने वाली दूरी पर वाहनों के चालान की जिम्मेवारी गुरुग्राम पुलिस की होगी। नेशनल हाइवे अथार्टी की ओर से हरियाणा सरकार को लिखे गए पत्र के बाद गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस के कंट्रोल रूम से इसे जोड़ा गया है

विज्ञापन
80 cameras installed at 16 places on Delhi-Mumbai Expressway challan will be issued for over speed drive
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कमिश्नरेट की ट्रैफिक पुलिस ने दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे पर तेज रफ्तार में दौड़ने वाले वाहनों पर शिकंजा कसा है। ट्रैफिक पुलिस के कंट्रोल रूप में हरियाणा की सीमा में 16 स्थानों पर लगे 80 कैमरे में चार दिन के भीतर तेज रफ्तार में दौड़ने वाले 46 वाहन कैद हुए हैं। इसमें मर्सडीज, ऑडी, फरारी एक्सयूबी शामिल हैं। इन सभी के चालान ट्रैफिक पुलिस की ओर से चडीगढ़, गुजराज, हिमाचल व महाराष्ट्र के पते पर ऑनलाइन भेजे गए हैं। वाहन मालिकों की ओर से अगर लगातार तीन पर चालान कटने पर अगर चालान न भुगता गया तो ट्रैफिक पुलिस संबधित अथार्टी को पत्र लिख कर उसके मालिक के वाहन चलाने के लाइंसेस को निरस्त करने की सिफारिश करेगी।

विज्ञापन

दिल्ली से सटे गुरुग्राम व नूंह जिले होते हुए राजस्थान की सीमा में आने वाली दूरी पर वाहनों के चालान की जिम्मेवारी गुरुग्राम पुलिस की होगी। नेशनल हाइवे अथार्टी की ओर से हरियाणा सरकार को लिखे गए पत्र के बाद गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस के कंट्रोल रूम से इसे जोड़ा गया है। कुछ दिन पहले इसे कंट्रोल रूम से जोड़ने में इसे परेशानी आ रही थी। इस कारण इस मार्ग पर तेज गति से चलने वाले वाहनों पर शिकंजा नहीं कसा जा पा रहा था। आईजी ट्रैफिक करनाल की ओर से जारी आदेश के बाद हरियाणा की सीमा में होने वाले चालान को भुगतने की जिम्मेवारी गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस की होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूरा बनने के बाद बढ़ेगा दबाव
ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों का मानना है कि अभी इस मार्ग को पूरी तरह से नहीं जोड़ा गया है। जयपुर से लेकर एम गुजरात के अन्य प्वाइंट के कुछ हिस्सों में इसका निर्माण हुआ है। जिस दिन पूरा मार्ग चालू हो जाएगा। उस दिन से वाहनों का दबाव इस पर बढ़ेगा। तेज गति से चलने वाले वाहन ही दुर्घटना का कारण बनेंगे।

विज्ञापन

इसे भी जाने ...
- यात्रियों की सुविधा के लिए मुंबई एक्सप्रेसवे पर वाहनों की अधिकतम सीमा 120 किलोमीटर प्रति घंटा निर्धारित की गई है। कई वाहन चालक इस गति सीमा से भी अधिक अपने वाहनों को चला कर अपनी व दूसरे लोगों की जान को जोखिम में डालते हैं। इससे सड़क दुर्घटना घटित होने की भी संभावना बनी रहती है। इस तरह के वाहन चालकों पर नजर रखने के लिए और इन पर अंकुश लगाने के लिए मुंबई एक्सप्रेसवे पर आने व जाने वाले सड़क मार्गों पर 16 स्थानों पर कुल 80 कैमरे ओसीआर हाई स्टैंडर्ड के लगाए गए हैं।

- मुंबई एक्सप्रेसवे पर ओवर स्पीड वाहनों का चालान ओसीआर कैमरों को एनआईसी के साथ जोड़कर चालान ऑनलाइन शुरू किया गया है। सभी 80 कैमरे 78.8 किलोमीटर तक एरिया में जगह-जगह पर लगाए गए हैं। हाई स्पीड के चालान का जुर्माना 2000 रुपया निर्धारित किया गया है।

मुंबई एक्सप्रेस वे पर तेज रफ्तार के कारण वाहन दुर्घटना को रोकने के लिए ऑन लाइन चालान शुरू किया जा चुका है। चार दिन के भीतर 46 वाहनों का चालान किया गया है। इस मार्ग पर चलने वालों से अपील है कि वह निर्धारित गति में इस पर वाहन चलाऐं। - सुरेश कुमार एसीपी मुख्यालय, ट्रैफिक पुलिस, गुरुग्राम।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed