फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   8 to 10 patients of chronic liver disease are reaching the civil hospital every day.

Gurugram News: नागरिक अस्पताल में रोज पहुंच रहे 8 से 10 क्रोनिक लिवर डिजीज के मरीज

Thu, 07 May 2026 01:01 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
8 to 10 patients of chronic liver disease are reaching the civil hospital every day.
लंबे समय तक शराब पीने से लीवर पर असर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर 10 स्थित नागरिक अस्पताल में क्रोनिक लिवर डिजीज के मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। अस्पताल की मेडिसिन ओपीडी में रोजाना औसतन आठ से दस मरीज इस गंभीर बीमारी के इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। खास बात यह है कि इनमें 40 से 50 वर्ष आयु वर्ग के मरीजों की संख्या अधिक है, जो चिंता का विषय बनती जा रही है।


इस समस्या के पीछे मुख्य कारण अत्यधिक शराब का सेवन है। लंबे समय तक शराब पीने से लीवर पर बुरा असर पड़ता है, जिससे धीरे-धीरे उसकी कार्यक्षमता घटने लगती है। इसके साथ ही कई मरीज फैटी लीवर की समस्या से भी जूझ रहे हैं, जो आगे चलकर क्रोनिक लीवर डिजीज का रूप ले सकती है।
विज्ञापन


डॉक्टरों ने लोगों को संतुलित जीवनशैली अपनाने, शराब से दूरी बनाने और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने की सलाह दी है, ताकि इस बीमारी से बचाव किया जा सके। इलाज के लिए मरीजों को अल्ट्रासाउंड, सीटी स्कैन व अन्य जांच कराई जा रही है। ऐसे में डाॅक्टरों ने इलाज लेने के साथ साथ स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



क्या है क्रोनिक लीवर डिजीज
यह एक ऐसी बीमारी है जिसमें लीवर धीरे-धीरे खराब होने लगता है। यह लंबे समय तक शराब पीने, गलत खान-पान या हेपेटाइटिस से हो सकती है। शुरू में थकान और भूख कम लगती है, बाद में पीलिया और पेट में सूजन हो सकती है। सही इलाज और स्वस्थ जीवन से इसे रोका जा सकता है।



क्रोनिक लिवर रोग के लक्षण

-पेट दर्द, पेट के दाहिनी ओर दर्द
-पीला, काला और खूनी मल

-मूत्र का रंग बदलना

-उल्टी

-थकान
-एडिमा- पैरों या बाहों में तरल पदार्थ का जमा होना

-बढ़ा हुआ पेट

-नींद, मनोदशा और संज्ञान में परिवर्तन


अस्पताल में इन दिनों क्रोनिक लिवर डिजीज के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। मरीज इलाज के लिए जांच करा रहे हैं और शराब का सेवन पूरी तरह बंद करने की सलाह दी जा रही है। लगातार शराब पीने से लिवर की समस्या तेजी से बढ़ रही है।
-
डाॅ. नवीन, वरिष्ठ मेडिकल अधिकारी, नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed