फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   8 thousand rs. fruad by olx

ओएलएक्स से पुराना एसी खरीदने के नाम पर युवक से 8,500 की ठगी

Sun, 30 Jun 2019 10:24 PM IST
नोएडा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Sun, 30 Jun 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
8 thousand rs. fruad by olx

गुरुग्राम। ऑनलाइन साइट ओएलएक्स के माध्यम से युवक को विश्वास करना महंगा पड़ गया। आरोपी ने सस्ते दाम पर एयरकंडीशनर (एसी) बेचने का झांसा देकर युवक से अपने खाते में 8500 रुपये स्थानांतरित करा लिए। इसके बाद आरोपी ने फोन उठाना बंद कर दिया।

विज्ञापन


पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपी ने ऐसी ही धोखाधड़ी सेक्टर-43 निवासी युवक के साथ भी कर रखी है। साइबर थाना पुलिस ने शनिवार को आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट समेत धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन


साइबर थाना पुलिस के मुताबिक पालम विहार एक्सटेंशन के हंस पार्क निवासी पवन कुमार अहलावत ने ओएलएक्स पर पुरानी एसी देखी। उसने एसी मालिक अंकुर से संपर्क कर एसी के लिए 8500 रुपये में सौदा तय कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


19 अप्रैल को पीड़ित ने अंकुर के केनरा बैंक के खाते में रुपये ट्रांसफर कर दिए। आरोपी ने जब एसी नहीं भेजा तो युवक ने उससे संपर्क करने की कोशिश की लेकिन उसने फोन उठाना बंद कर दिया। पीड़ित ने बैंक से आरोपी के खाते के आधार पर जांच पड़ताल की तो आरोपी नांगला मुबारकपुर का पता निकला। इस संबंध में पीड़ित ने साइबर थाना पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी।


पुलिस की पड़ताल में सामने आया कि आरोपी ने सेक्टर-43 में निवासी युवक के साथ भी ओएलएक्स के नाम पर ऐसी ही धोखाधड़ी कर रखी है। थाना प्रभारी के मुताबिक आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed