फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   8 students caught giving exam in place of others

Gurugram News: दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते 8 परीक्षार्थी पकड़े

Wed, 12 Mar 2025 12:57 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 12 Mar 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
8 students caught giving exam in place of others
- तीन अलग-अलग परीक्षा केंद्रों से पकड़ा, जमानत पर किया गया रिहा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। दसवीं कक्षा की परीक्षा में मंगलवार को दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते आठ फर्जी परीक्षार्थियों को पकड़ा गया है। तीन अलग-अलग परीक्षा केंद्रों से पकड़े गए इन परीक्षार्थियों के खिलाफ नूंह थाना सदर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को दसवीं कक्षा की विज्ञान विषय की परीक्षा थी। इस दौरान जिला में प्रशिक्षणाधीन अतिरिक्त आयुक्त(एसीयूटी) अनिरुद्ध यादव की अध्यक्षता में गठित विशेष उड़नदस्ता टीम ने राजकीय मीडिल स्कूल सौंख से पांच फर्जी परीक्षार्थी जबकि परीक्षा में ड्यूटी दे रहे स्टाफ ने बीवां के सरकारी स्कूल से दो तथा आरके इंटरनेशन स्कूल सलंबा से एक फर्जी परीक्षार्थी को पकड़ा गया। सभी आरोपियों को फिलहाल पुलिस जमानत पर रिहा किया गया है। नूंह सदर थाना पुलिस ने जहां सौंख के परीक्षा केंद्र से एक फर्जी परीक्षार्थी पकड़ने का मुकदमा दर्ज किया है, जबकि डीआईपीआरओ द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति व फोन पर की गई पुष्टि में उक्त परीक्षा केंद्र से 5 फर्जी परीक्षार्थी पकड़ने की बात कही है। पुलिस और प्रशासन की संख्या में आया अंतर अधिकारियों से बार-बार बात करने के बाद भी बरकरार रहा।
विज्ञापन

शॉर्टकट से बचें परीक्षार्थी:
मंगलवार को विशेष उड़नदस्ता टीम का नेतृत्व करते हुए अंडर ट्रेनिंग अतिरिक्त आयुक्त अनिरूद्ध यादव ने बताया कि नकल को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से सख्त है और फर्जीवाड़ा करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया जा रहा है। दसवीं और बारहवीं की परीक्षा में यदि विद्यार्थी के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो जाता है तो उसका पूरा जीवन बर्बाद हो सकता है। यदि इस बार उनकी परीक्षा में तैयारी अच्छी नहीं है तो वे ज्यादा से ज्यादा फेल ही तो हो सकते हैं। अगली बार अच्छी तैयारी कर दोबारा परीक्षा देकर पास हो जाएंगे। लेकिन इस प्रकार के शॉर्टकट तरीके उनके जीवन को बर्बाद कर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed