फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   8 challan for violation of rules, raids in pubs and bars

पब और बार में छापा, नियम उल्लंघन पर 8 का चालान

Fri, 25 Dec 2020 07:05 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 25 Dec 2020 07:05 PM IST
विज्ञापन
8 challan for violation of rules, raids in pubs and bars
गुरुग्राम। नए साल के आगमन से पहले पब व बार में प्रशासन की तरफ से छापेमारी शुरू कर दी गई है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार देर रात सीएम फ्लाइंग व आबकारी विभाग ने दस बार-पब और नौ ठेकों पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस की टीम को 19 में से आठ जगह नियमों का उल्लंघन मिला। इनमें चार शराब के ठेके व चार पब-बार शामिल रहे। सभी के खिलाफ चालान की कार्रवाई करते हुए इनकी रिपोर्ट आबकारी विभाग मुख्यालय को दे दी गई है।
विज्ञापन

सीएम फ्लाइंग के डीएसपी इंद्रजीत यादव ने बताया कि उनको काफी दिनों से पब व बार में नियमों के उल्लंघन की सूचना मिल रही थी। उसके कारण शहर का माहौल खराब होता है। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए बृहस्पतिवार को आबकारी विभाग के साथ दो टीमों का गठन किया गया। टीमों ने देर रात शहर के अलग-अलग इलाकों में स्थित 10 बार-पब और नौ ठेकों में छापेमारी की। इस दौरान टीम को चार पब निर्धारित समय के बाद भी चलते हुए मिले। वहीं चार ठेकों में रात 12 बजे के बाद भी शटर के नीचे से शराब बिक्री की जा रही थी। इस पर आबकारी विभाग ने चार पब और चार ठेको के खिलाफ नियमों का उल्लघंन करने पर चालान करते हुए कार्रवाई के लिए मुख्यालय रिपोर्ट भेज दी है। पुलिस के मुता बिक नए वर्ष को देखते हुए इसी तरह आगे भी पब-बार व शराब के ठेकों पर छामेपारी की जाती रहेगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed