फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   8 candidates filled forms on the last day of nomination

Gurugram News: नामांकन के आखिरी दिन 8 प्रत्याशियों ने भरा पर्चा

Tue, 07 May 2024 05:03 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2024 05:03 AM IST
विज्ञापन
8 candidates filled forms on the last day of nomination
गुरुग्राम लोकसभा सीट के लिए कुल 30 नामांकन पत्र दाखिल हुए, आज होगी जांच
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम लोकसभा सीट के लिए सोमवार को 8 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए । इसके अलावा चार उम्मीदवारों ने अपने सात नए सेट नामांकन के लिए जमा करवाए हैं। अब कुल 30 उम्मीदवार नामांकन कर चुके हैं।
लघु सचिवालय परिसर के कोर्ट रूम में गुरुग्राम लोकसभा क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त निशांत कुमार यादव के समक्ष आठ उम्मीदवारों ने अपने नामांकन-पत्र दाखिल किए। इस दौरान लोकसभा क्षेत्र की जनरल ऑब्जर्वर डाॅ. दिलजीत कौर भी उपस्थित रहीं और उन्होंने नामांकन-प्रक्रिया का अवलोकन किया।
विज्ञापन

नामांकन प्रक्रिया के आखिरी दिन सोमवार को इनेलो से सोहराब खान और उनके कवरिंग कैंडिडेट के तौर पर मोहम्मद नसीम ने नामांकन पत्र दाखिल किया। उनके अलावा सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया से अनवर, निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर सोनी हेमलता, अजय कुमार, विष्णु यादव, कुशेश्वर भगत ने नामांकन-पत्र दाखिल किए। कांग्रेस के कवरिंग कैंडिडेट के तौर पर जितेंद्र भारद्वाज ने अपने नामांकन-पत्र के दो सैट जमा करवाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव के लिए पहले नामांकन दाखिल कर चुके जजपा के राहुल यादव ने सोमवार को दो सेट, राइट टू रिकॉल पार्टी की वंदना गुलिया ने दूसरा सेट, निर्दलीय उम्मीदवार अक्षत गैत ने दो सेट, कांग्रेस प्रत्याशी राज बब्बर ने दो सेट जमा करवाए हैं। कुल मिलाकर गुरुग्राम लोकसभा सीट के लिए तीस उम्मीदवार अपना नामांकन दाखिल कर चुके हैं और नामांकन पत्र के 49 सेट जमा करवाए गए हैं।
चुनाव आयोग के निर्देशानुसार एक उम्मीदवार अपने नामांकन के चार सैट जमा करवा सकता है। दोपहर तीन बजे लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई है। सात मई को डीसी निशांत कुमार यादव की देखरेख में इन नामांकन पत्रों की जांच व छंटनी का कार्य किया जाएगा। नौ मई को कोई भी उम्मीदवार अपना नामांकन-पत्र वापस ले सकता है। दोपहर तीन बजे के बाद 9 मई को जो उम्मीदवार शेष रह जाएंगे, उन सभी को लघु सचिवालय परिसर में चुनाव निशान आवंटित किए जाएंगे। नामांकन के समय गुरुग्राम के एसडीएम रविंद्र कुमार, चुनाव तहसीलदार राजेंद्र सिंह व संतलाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।


---------
इनेलो प्रत्याशी के पास है दो करोड़ की अचल संपत्ति
इनेलो के प्रत्याशी सोहराब खान के पास 1.75 लाख रुपये कैश है। जबकि, उनकी पत्नी के पास 50 हजार रुपये कैश है। सोहराब के बैंक खाते में 35 हजार रुपये हैं। सोराब खान के पास गहने नहीं है। जबकि पत्नी के पास 7.50 लाख रुपये के गहने हैं। अचल संपत्ति में नगीना में एक करोड़ की कृषि योग्य जमीन है। कामर्शियल प्लॉट 28 लाख रुपये का बसई में है। सोहराब दसवीं पास है और कुल दो करोड़ की अचल संपत्ति के मालिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed