फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   78 percent voting took place in the by-election

Gurugram News: उपचुनाव में हुआ 78 फीसदी मतदान

Mon, 16 Jun 2025 11:11 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Updated Mon, 16 Jun 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
78 percent voting took place in the by-election
नूंह। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने बताया कि रविवार को जिने में हुए पंचायत उपचुनाव शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हुए। चुनाव में लगभग 78 फीसदी मतदान हुआ।
विज्ञापन

विश्राम कुमार मीणा ने बताया कि जिले में सरपंच और पंच के चुनाव में जीतने वाले उम्मीदवारों की घोषणा कर दी गई है और जिला परिषद वार्ड नंबर 17 के सदस्य पद के चुनाव में जकरिया को जीत मिली है उन्होंने कुल 18207 मतों में से 5290 मत प्राप्त कर जीत हासिल की। जबकि अलीशेर 4217 मत प्राप्त कर दूसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन


- जिला परिषद के वार्ड नंबर 17 से जकरिया ने 5290 मत प्राप्त किए
- 59.27 प्रतिशत रहा जिला परिषद के वार्ड नंबर 17 का मतदान
- 85.3 प्रतिशत रहा सरपंच पद के लिए पंचायत उपचुनाव का मतदान
-76.74 प्रतिशत रहा पंच पद के लिए पंचायत उपचुनाव का मतदान
ये बने उपचुनाव में गांव के सरपंच:
सरपंच पद के उपचुनाव में इंडरी खंड के रोजका मेव से शाहिन खान ने 2444 मतों में से 1366 मत प्राप्त कर जीत हासिल की। वहीं नवाबगढ़ से नुसरत अली ने 402 वोट लेकर सरपंच पद का चुनाव जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

तावड़ू उपमंडल के भाजलाका से रज्जू 601, चीला से मुमताज 1288, साल्हाका से नाजिया 452, डालाबास से रुबिना 738 वोट लेकर विजयी रहीं।
फिरोजपुर झिरका के हिरवाडी-बावनठेडी से फरजाना ने 1190 मत प्राप्त कर चुनाव जीता।
पुन्हाना के डूडौली हंसराज पटेल ने 483 वोट प्राप्त कर सरपंच बने तो भूरियाकी से मुस्कीम ने 370 वोट लेकर अपने प्रतिद्वंद्वी को मात्र दो वोट से हराकर चुनाव जीता।
वहीं पिनगवां खंड के जालीका से अफसाना बानो 551 वोट पाकर गांव की सरपंच बनीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed