{"_id":"5f2426018ebc3e637f2bbdd7","slug":"78-patients-infected-today-in-gurugram-gurgaon-news-noi526939737","type":"story","status":"publish","title_hn":"78 मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि, एक संक्रमित की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
78 मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि, एक संक्रमित की मौत
विज्ञापन
गुरुग्राम। जिले में नए कोरोना मरीजों की संख्या अब दिनोंदिन कम हो रही है जबकि स्वस्थ होने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को भी 78 नए मरीज आए तो एक संक्रमित की मौत भी हुई, जबकि 107 मरीजों को स्वस्थ घोषित किया गया।
जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 9 हजार के आंकड़े को पार कर गई। अब जिले में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 9067 हो चुकी है, वहीं जिले में अब तक 123 मरीज दम तोड़ चुके हैं। कोरोना के नए मरीजों को आइसोलेट करने के साथ ही गंभीर मरीजों को अस्पतालों में भर्ती किया गया है। पिछले करीब एक माह से कोरोना मरीजों के स्वस्थ होने का अनुपात कापी बढ़ गया है। अब जिले में कुल संक्रमितों के स्वस्थ होने का अनुपात 88 फीसदी से भी ज्यादा हो गया है।
यहां तक कि उपचाराधीन मरीजों की संख्या अब 1 हजार से भी नीचे आ गई है। कुल मरीजों में से अब महज 961 मरीज ही सक्रिय हैं, जिसमें से 777 मरीज होम आइसोलेट हैं, जबकि हज 184 मरीज ही उपचाराधीन हैं। शासकीय कोविड अस्पतालों में अब महज 4 मरीज ही उपचाराधीन हैं, जबकि जिला कोविड हेल्थ सेंटर में सिर्फ 73 मरीज ही भर्ती हैं।
विज्ञापन
77 मरीजों को जिला कोविड हेल्थ सेंटर में भर्ती किया गया है। वहीं, 107 मरीज जिला कोविड केयर सेंटर में उपचाराधीन हैं। शुक्रवार को जिले में 2015 लोगों की कोविड-19 की जांच की गई। इसमें से 11576 नमूने शासकीय लैब में जांच के लिए भेजे गए जबकि 439 नमूने निजी लैब में जांच के लिए भेजे गए हैं। अब तक जिले में 1 लाख 3818 लोग कोविड-19 की जांच करा चुके हैं।