{"_id":"601ea6498ebc3e4a0e15f36d","slug":"72-percent-of-employees-got-corona-vaccine-gurgaon-news-noi5641013139","type":"story","status":"publish","title_hn":"72 फीसदी कर्मचारियों ने लगवाया कोरोना का टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
72 फीसदी कर्मचारियों ने लगवाया कोरोना का टीका
विज्ञापन
गुरुग्राम। जिले में बृहस्पतिवार से शुरू हुए कोरोना टीकाकरण अभियान के दूसरे चरण के तीसरे दिन कुल लक्ष्य के मुताबिक 72 फीसदी कर्मचारियों ने कोरोना का टीका लगवाया। इसमें फ्रंटलाइन वर्कर्स के साथ ही हेल्थ वर्कर्स भी शामिल रहे। शनिवार को टीकाकरण के लिए 700 कर्मचारियों की सूची बनाई गई थी, जिसमें से 508 को टीका लगाया गया।
इनमें 445 फ्रंटलाइन वर्कर्स व 63 स्वास्थ्यकर्मी शामिल रहे। दूसरे चरण में स्वास्थ्य विभाग फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीका लगवाने पर खास तौर पर जोर दे रहा है, जिसमें मुख्य रूप से पुुलिसकर्मी शामिल हैं। इसी क्रम में शनिवार को भी टीकाकरण के लिए 500 फ्रंटलाइन वर्कर्स व 200 हेल्थ वर्कर्स की सूची तैयार की गई थी। इसमें से 445 फ्रंटलाइन वर्कर्स (पुलिस) व 63 हेल्थ वर्कर्स को कोरोना का टीका लगाया गया। दूसरे चरण के अभियान के शुरुआती तीन दिन में 2504 फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीका लगाया गया था।
शनिवार को फ्रंटलाइन वर्कर्स में से सिर्फ पुलिसकर्मियों को टीका लगाया गया। नगर निगम में एक भी कर्मचारी को टीका नहीं लगाया गया। 500 में से कुल 445 पुलिसकर्मियों रहे। वहीं, रेवेन्यू डिपार्टमेंट में भी शनिवार को टीकाकरण नहीं किया गया। शनिवार को भी सिर्फ कोविशील्ड का टीका लगाया गया, जिसमें से किसी में भी साइड इफेक्ट नहीं देखने को मिला।