फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   700 students participated in the tobacco-free campaign.

Gurugram News: तंबाकू मुक्त अभियान में 700 विद्यार्थी हुए शामिल

Wed, 08 Oct 2025 04:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 04:21 PM IST
विज्ञापन
700 students participated in the tobacco-free campaign.
सोहना। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) में तंबाकू मुक्त अभियान 2025 के तहत बुधवार को सोहना ब्लॉक में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी एवं डाइट प्रिंसिपल कैप्टन इंदु बोकन के नेतृत्व में यह अभियान राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सोहना एवं राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सोहना में संपन्न हुआ। इसमें दोनों विद्यालयों के लगभग 700 विद्यार्थियों एवं अध्यापकों ने भाग लिया। इस दौरान तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान पोस्टर मेकिंग, निबंध लेखन और शपथ ग्रहण जैसी कई गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को तंबाकू से होने वाले स्वास्थ्य नुकसान के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में सोहना ब्लॉक की तंबाकू मुक्त अभियान की ब्लॉक नोडल अधिकारी एवं दरबारीपुर स्कूल प्रिंसिपल रेनू चावला का विशेष योगदान रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article