फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   70 thousand looted from grocery store on the strength of weapon

हथियार के बल पर किराने की दुकान से 70 हजार लूटे

Sat, 31 Jul 2021 06:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 06:57 PM IST
विज्ञापन
70 thousand looted from grocery store on the strength of weapon
गुरुग्राम। बादशाहपुर के पंजाबी मोहल्ला में शुक्रवार रात एक किराना स्टोर पर ग्राहक बनकर आए कार सवार चार बदमाश हथियार के बल पर स्टोर के गल्ले से 70 हजार रुपये की नकदी लूटकर ले गए। बदमाशों के जाने पर पीड़ित दुकानदार ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बादशाहपुर के पंजाबी मोहल्ला की मस्जिद वाली गली में बिट्टू किराना स्टोर चलाने वाले वीरेंद्र कुमार ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार रात पौने नौ बजे जब वह अपने सहायक मनीष के साथ स्टोर पर थे तो वहां एक कार में सवार होकर चार युवक ग्राहक बनकर आए। चावल का रेट पूछने के बहाने बातों में उलझा लिया और इस बीच इनमें से एक ने तमंचा निकालकर तान दिया। इसके बाद दूसरे बदमाश ने भी हथियार निकालकर जान से मारने की धमकी दी। दो बदमाश गल्ले के पास आए और इसमें दिनभर की दुकानदारी से आई नकदी करीब 70 हजार रुपये को निकालकर कार में बैठकर फरार हो गए। सूचना देकर मौके पर थाना बादशाहपुर पुलिस को बुलाया। पुलिस का कहना है कि बदमाशों पर मामला दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed