फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   7 days free entry for children in Sultanpur Bird Sanctuary from today

Gurugram News: सुल्तानपुर बर्ड सेंचुरी में आज से बच्चों को 7 दिन निशुल्क प्रवेश

Wed, 01 Oct 2025 12:11 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Oct 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
7 days free entry for children in Sultanpur Bird Sanctuary from today
गुरुग्राम। वन्य जीव सप्ताह की शुरुआत के मौके पर बुधवार यानी 1 अक्तूबर से सुल्तानपुर बर्ड सेंचुरी में स्कूली बच्चों का प्रवेश निशुल्क रहेगा। वह वन्य जीव सप्ताह के दौरान 7 अक्तूबर तक सेंचुरी में निशुल्क प्रवेश करने के साथ भ्रमण कर सकते हैं। इस सप्ताह के तहत बच्चों को वन्य जीवों के प्रति जागरूक करने के लिए कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

वन्य जीव सप्ताह की शुरुआत पर 2 अक्तूबर को वन्य जीव विभाग ने मानेसर के राम मंदिर में सुबह 8 बजे शुभारम्भ कार्यक्रम आयोजित किया है। इसमें केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव, केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह और प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह भी मौजूद रहेंगे। वह यहां पर नमो वन में 750 पौधे लगाएंगे। हरियाणा के वन्य जीवों पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। वन्य जीव मित्रों के सम्मान के साथ बच्चों की विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मुख्य अतिथि सम्मानित करेंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed