फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   लोक अदालत में आपसी सहमति से सुलझाए जाएंगे 2151 मामले

लोक अदालत में आपसी सहमति से सुलझाए जाएंगे 2151 मामले

Tue, 04 Dec 2018 06:59 PM IST
Updated Tue, 04 Dec 2018 06:59 PM IST
विज्ञापन
लोक अदालत में आपसी सहमति से सुलझाए जाएंगे 2151 मामले
लोक अदालत में रखे जाएंगे 2151 मामले
विज्ञापन

गुरुग्राम। जिला अदालत में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। सभी अदालतों में न्यायाधीश दोनों पक्षों की सहमति से विवादों को निपटाएंगे। 8 दिसंबर को होने वाली लोक अदालत में कुल 2151 मामलों को रखा जाएगा।

जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव एवं मुख्य दंडाधिकारी नरेंद्र सिंह ने बताया राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर आवश्यक हिदायतें दी जा चुकी हैं। न्यायालय परिसर में पैरा लीगल वालंटियरों की भी ड्यूटी लगाई गई है जो वहां मौजूद रहकर आने वालों को न केवल राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में बताएंगे बल्कि उनका मार्गदर्शन भी करेंगे। लोक अदालत में कंपाउंडेबल क्रिमिनल के 250 केस, विभिन्न अन्य मामलों के 1343 केस, चेक बाउंस के 288, बैंक रिकवरी के 10, मोटर व्हीकल एक्ट के 32, पारिवारिक विवादों के 41 के अलावा अन्य किस्म के 187 केस लगाए गए हैं। नरेंद्र सिंह ने बताया कि लोक अदालत में सस्ता व सुलभ न्याय मिलता है और इसके फैसले के खिलाफ किसी भी न्यायालय में अपील नहीं की जा सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed