फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   60.7 percent voting took place in Gurugram amid rising temperatures

Gurugram News: गुरुग्राम में बढ़ते तापमान के बीच हुआ 60.7 फीसदी मतदान

Sun, 26 May 2024 03:56 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2024 03:56 AM IST
विज्ञापन
60.7 percent voting took place in Gurugram amid rising temperatures
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गुरुग्राम। नौतपा के पहले ही दिन की गर्मी मतदान प्रक्रिया पर भारी पड़ी। उमस भरी भीषण गर्मी के के कारण इस बार मतदान का प्रतिशत पिछली बार के मुकाबले 6.56 फीसदी कम रहा। पिछली बार गुरुग्राम लोकसभा सीट पर मतदान का प्रतिशत 67.26 रहा था। इस बार शाम छह बजे तक यह आंकड़ा 60.7 फीसदी तक ही पहुंच पाया। इस बार गुरुग्राम लोकसभा सीट पर कुल 25,73,411 मतदाता पंजीकृत थे। इनमें से 15,63,131 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
शनिवार सुबह से ही मतदान केंद्राें पर मतदाताओं की लंबी-लंबी कतारें नजर आईं। सुबह सात बजे से शुरू हुई मतदान प्रक्रिया के पहले राउंड में लोगों की भीड़ थोड़ी कम थी, लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, वैसे-वैसे बूथों पर मतदाताओं की कतार लंबी होती चली गईं। सुबह के समय कहीं देरी तो कहीं धीमी गति से मतदान प्रक्रिया की शिकायत मिलीं, मगर चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गई। सुरक्षा व्यवस्था के कड़े प्रबंधों के बीच देर गुरुग्राम लोकसभा सीट पर शाम छह बजे तक 60.7 फीसदी मतदान हुआ। प्रशासन की सोसाइटियों में बूथ बनाए जाने की योजना भी कारगर साबित हुई। यहां बने बूथों पर भी मतदाताओं की लंबी लाइन सुबह से ही लग गई थी।
विज्ञापन

लोकसभा क्षेत्र में गुरुग्राम जिले की चार, नूंह की तीन और रेवाड़ी की दो विधानसभाएं शामिल हैं। चुनाव आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार सबसे कम मतदान गुरुग्राम विधानसभा सीट पर हुआ। यहां मतदान का प्रतिशत 53.6 फीसदी रहा। इसके विपरीत लोकसभा क्षेत्र में रेवाड़ी जिले के बावल विधानसभा क्षेत्र में मतदान का प्रतिशत सबसे ज्यादा 65.9 प्रतिशत रहा। लोकसभा क्षेत्र में जिला स्तरीय मतदान प्रक्रिया में नूंह के मतदाताओं ने बाजी मारी। यहां नूंह विधानसभा क्षेत्र में 65.4, फिरोजपुर झिरका विधानसभा में 64.3 और पुन्हाना विधानसभा में 62.3 फीसदी मतदान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतदाता सुबह से ही बड़ी संख्या में मतदान केंद्रों पर पहुंचना शुरू हो गए थे। शाम छह बजे के बाद भी कई बूथों पर मतदाताओं की लंबी लाइन लगी थी। पुरुषों के मुकाबले महिलाओं में मतदान को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। युवाओं से लेकर बुजुर्गाें तक ने अपनी सरकार चुनने के लिए मताधिकार का प्रयोग किया।
गुरुग्राम में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई चुनाव प्रक्रिया से पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने भी राहत की सांस ली। खांडसा स्थित डीएवी स्कूल में बने बूथ पर देरी से मतदान प्रक्रिया शुरू होने की शिकायत मिली थी। इसी प्रकार पटौदी विधानसभा क्षेत्र में पहाडी व सिधरावली में बूथों पर सुबह मॉक पोल में ईवीएम मशीनें नहीं चलीं। दोनों मशीनों का बदला गया। ऊंचा माजरा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बूथ नंबर 176 में मतदान के दौरान दोपहर दो बजे ईवीएम मशीन खराब होने से बंद हो गई। लगभग आधे घंटे के बाद ईवीएम मशीन बदलने के बाद ही मतदान दोबारा से शुरु हो पाया। सोहना क्षेत्र के गांव सबरस में बनाए गए बूथ नंबर-77 पर ईवीएम खराब होने की शिकायत मिली। हालांकि स्थिति पूरी तरह से काबू में रही।
----
ईवीएम में बंद हुआ 23 प्रत्याशियों का भाग्य:
छठे चरण की चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने के साथ ही गुरुग्राम लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने वाले 23 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में बंद हो गया। मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद ईवीएम को कड़ी सुरक्षा के बीच गर्ल्स कॉलेज में बनाए गए स्ट्रांग रूम में रखवा दिया गया है। अब चार जून को होने वाली मतगणना के बाद ही पता चलेगा कि गुरुग्राम की इस सीट से मतदाताओं ने किसे अपना सांसद चुना है।
----
दांव पर दिग्गजों की प्रतिष्ठा:
लोकसभा चुनाव में गुरुग्राम सीट पर इस बार एक ओर जहां विगत पांच बार से लगातार सांसद चुने जा रहे भाजपा प्रत्याशी राव इंद्रजीत सिंह की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है, बल्कि फिल्म अभिनेता से नेता बने कांग्रेस व इंडी गठबंधन प्रत्याशी राज बब्बर की साख भी दांव पर है। कैप्टन अजय यादव की नाराजगी को दरकिनार करते हुए राज बब्बर को टिकट दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा की भी यह सीट प्रतिष्ठा का सवाल बनी हुई है। राव इंद्रजीत के पिता राव बीरेंद्र सिंह प्रदेश के मुख्यमंत्री के अलावा केंद्रीय मंत्री भी रहे थे। खुद राव इंद्रजीत सिंह भी तीन बार कांग्रेस से और दो बार भाजपा से सांसद रह चुके हैं। वह चार बार विधायक भी रह चुके हैं। इसके साथ ही वह केंद्र में मंत्री भी रहे हैं। कांग्रेस प्रत्याशी राज बब्बर भी लोकसभा और राज्यसभा सांसद रह चुके हैं।

-----
विधानसभा क्षेत्रवार मतदान प्रतिशत की स्थिति:

विधानसभा का नाम मतदान प्रतिशत इस बार मतदान प्रतिशत 2019
गुरुग्राम 53.6 फीसदी 60.53 फीसदी
बादशाहपुर 55.6 फीसदी 63.48 फीसदी
सोहना 63.2 फीसदी 68.14 फीसदी
पटौदी 64.6 फीसदी 70.84 फीसदी
नूंह 65.4 फीसदी 71.69 फीसदी
फिरोजपुर झिरका 64.3 फीसदी 66.87 फीसदी
पुन्हाना 62.3 फीसदी 63.12 फीसदी
बावल 65.9 फीसदी 72.91 फीसदी
रेवाड़ी 63.3 फीसदी 69.77 फीसदी
-------
गुरुग्राम में होगी मतों की गिनती:

गुरुग्राम जिला के सभी चार विधानसभा क्षेत्रों की पोलिंग पार्टियां राजकीय गर्ल्स कॉलेज सेक्टर 14 पहुंचना शुरू हो चुकी है। डीसी निशांत कुमार यादव ने देर शाम कॉलेज परिसर का निरीक्षण भी किया। इसी परिसर में चारों विधानसभा की ईवीएम मतगणना तक स्ट्रांग रूम में रखी गईं। स्ट्रांग रूम के लिए थ्री लेयर सिक्योरिटी रहेगी और सीसीटीवी कैमरे से भी निगरानी रखी जाएगी। सभी उम्मीदवारों के प्रतिनिधि सुरक्षा व्यवस्था की जांच कर सकते हैं और कंट्रोल रूम के जरिए मॉनिटरिंग भी कर सकते हैं।
----
प्वाइंटर:
- गुरुग्राम विधानसभा क्षेत्र में हुआ सबसे कम 53.2 फीसदी मतदान।
- रेवाड़ी जिले के बावल विधानसभा क्षेत्र में हुआ सबसे ज्यादा 65.9 फीसदी मतदान।
- गुरुग्राम लोकसभा क्षेत्र में कुल 60.6 फीसदी हुआ मतदान।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed