फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   600 families are troubled by water shortage and dirt in Surya Vihar

Gurugram News: सूर्या विहार में पानी किल्लत और गंदगी से 600 परिवार परेशान

Sun, 13 Jul 2025 05:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jul 2025 05:00 PM IST
विज्ञापन
600 families are troubled by water shortage and dirt in Surya Vihar
फोटो
विज्ञापन

सोसाइटी के लोगों ने अलग पेयजल लाइन बिछाने की मांग की, दो दिनों से पानी का संकट
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। शहर को दिल्ली से जोड़ने वाले हिस्से में स्थित सूर्या विहार सोसाइटी के 600 परिवारों को दो दिनों से पानी की किल्लत झेलनी पड़ी। उनका कहना है कि सोसाइटी की ओर आने वाली जलापूर्ति की लाइन उद्योग विहार में टूट गई थी जिसकी मरम्मत रविवार देर शाम तक चलती रही है।

संवाद कार्यक्रम में लोगों ने गंदगी और जल संकट को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि सोसाइटी के लिए अलग पेयजल की लाइन हो और उद्योग विहार की ओर से ड्रेनेज का इंतजाम किया जाएगा। बार्डर के पास बेहतर फुटपाथ बनाए जाने, ट्रैफिक पुलिस की स्थायी तैनाती, सीवेज लाइन की नियमित सफाई की भी मांग की। उन्होंने कहा कि बारिश में जलभराव हो जाता है।
विज्ञापन

कोट्स

बरसाती पानी की निकासी का सही इंतजाम किया जाना चाहिए।- राजेश गेरा, आरडब्ल्यूए अध्यक्ष

यहां ड्रेनेज, सीवेज, सुरक्षा और पानी से जुड़ी समस्याए हैं। इनका समाधान हो। -जेएस साहनी, निवासी

हमें इतनी अव्यवस्थाएं झेलनी पड़ रही हैं। ऐसा लगता है कि हम किसी गांव में हैं। -जेपी कपूर, निवासी

बारिश के बाद यहां जलभराव हो जाता है। उद्योग विहार से पानी बहकर यहीं आता है। -श्वेता दुबे, निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed