फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   60 lakhs, three red light signals will be installed at three main intersections

Gurugram News: 60 लाख से तीन मुख्य चौराहों पर लगेंगी तीन रेड लाइट सिग्नल

Fri, 30 May 2025 12:00 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 30 May 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
60 lakhs, three red light signals will be installed at three main intersections
अक्तूबर तक काम होगा पूरा, यातायात व्यवस्था होगा सुचारू, जाम से मिलेगी निजात
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। शहर के तीन मुख्य चाैराहों पर रेड लाइट सिग्नल लगाने का काम शुरू हो गया है। करीब 60 लाख की लागत से तीनों रेड लाइट अक्तूबर तक लगाई जाएंगी। नगर परिषद के अधिकारी के अनुसार दो रेड लाइट अक्तूबर व एक सितंबर में शुरू हो जाएगी। आपको बताते चलें कि शहर में लगाई जाने वाली तीनों लाइट सोलर पैनल से चलेंगी। इससे लोगों को जाम की समस्या से जुझना नहीं पड़ेगा। वहीं रात के समय होने वाले हादसों पर भी काफी हद तक रोक लग पाएगी। पहली रेड लाइट तावडू-होडल-सोहना जाने वाले नेशनल हाईवे 248 के अड़बर चौक पर लगाई जाएगी। सिग्नल लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। 28 सितंबर की डेडलाइन से पहले इसका काम पूरा कर लिया जाएगा। वहीं दूसरी रेड लाइट पलवल से नूंह की तरफ आने वाले स्टेट हाइवे पर नूंह में प्रवेश करते ही लगाई जाएगी। इसके लिए भी काम शुरू कर दिया गया है। विभाग की तरफ से जारी वर्क ऑर्डर के अनुसार यह काम 28 अक्टूबर तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके अलावा नूंह शहर से मेडिकल कॉलेज रोड की तरफ जाने वाले मुख्य चौराहे पर भी रेड लाइट लगनी है। यह चौराहा नूंह शहर के साथ दिल्ली-पलवल रोड को भी मेडिकल जाने वाले रास्ते से जोड़ता है। इस स्थान पर भी जमीनी स्तर पर काम शुरू हो गया है। 28 अक्तूबर तक इसे लगाने की डेडलाइन है।



जिले में अभी नहीं है कोई रेड लाइट

जिले में इस समय कोई भी रेड लाइट काम नहीं कर रही है। तावडू के पटौदी चौराहे पर व नूंह तावडू रोड पर लगी रेड लाइट लंबे समय से नहीं चल रही है। इसके कारण यहां पर आए दिन हादसे होते रहते हैं। नगर पालिका की तरफ से अब जिले में तीन रेड लाइट लगाने के लिए काम शुरू कर दिया गया है। नूंह से तावडू की तरफ जाने वाले मार्ग के चौराहे पर आए दिन जाम की समस्या बनी रहती है लेकिन अधिकारी इसपर ध्यान नहीं देते हैं।
विज्ञापन


शहर में तीन स्थानों पर रेड लाइट सिग्नल लगाने के लिए काम शुरू कर दिया गया है। आने वाले कुछ माह में काम पूरा कर लिया जाएगा। - शाहरुख अख्तर, कनिष्ठ अभियंता नगर परिषद, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed