{"_id":"63ced4ab89e8356b0a1b2bca","slug":"6-km-long-jam-on-delhi-gurugram-expressway-gurgaon-news-c-1-1-noi1080-227223-2023-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेस-वे पर लगा 6 किलोमीटर लंबा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेस-वे पर लगा 6 किलोमीटर लंबा जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रात दस बजे के बाद दिल्ली में बड़े वाहनों का प्रवेश किया गया था बंद
केएमपी के रास्ते रूट रहा डायवर्ड, दो बजे के बाद शुरू हुआ दिल्ली में वाहनों का प्रवेश
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गणतंत्र दिवस परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल के चलते दिल्ली में रात दस बजे के बाद से ही बड़े वाहनों का प्रवेश बंद कर दिया गया था। दिल्ली में वाहनों का प्रवेश नहीं होने के कारण दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेस-वे पर करीब 6 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। सोमवार दोपहर दो बजे के बाद वाहनों का प्रवेश शुरू हुआ। ट्रैफिक पुलिस ने 25 जनवरी की रात दस बजे से दोबारा से बड़े वाहनों का प्रवेश बंद करने की बात कही है। इस दौरान उसकी सलाह है कि लोग दिल्ली जाने से बचें और अपनी जेब में पहचान पत्र जरूर रखें।
दिल्ली में गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर फुल ड्रेस रिहर्सल की जा रही है। इसको लेकर दिल्ली के अंदर भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित किया गया था। इसी वजह से सिरहौल बॉर्डर पर ही ट्रकों को रोक दिया गया, जिसके चलते शंकर चौक से साउथ सिटी चौक तक दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेस-वे पर करीब 6 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। इसके अलावा नोएडा-दिल्ली बॉर्डर पर भी कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया।
दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन केएमपी के रास्ते निकले
जिन वाहन चालकों को दिल्ली से आगे जाना था। उनको पंचगाव चौक से डायवर्ट किया गया था। केएमपी की रास्ते वह आगे निकल रहे थे। इसी तरह का डायवर्जन 25 जनवरी रात दस बजे के बाद से शुरू होगा। जिसे 15 घंटे बाद दोबारा चालू किया जाएगा।
विज्ञापन
वर्जन
सभी भारी वाहनों का दिल्ली में प्रवेश बंद था। इसी तरह से 25 जनवरी की रात दस बजे के बाद भी वाहनों का प्रवेश बंद होगा। चालकों से अपील है कि इस दौरान वह वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करे। - अशोक कुमार, एसीपी ट्रैफिक मुख्यालय, गुरुग्राम।