फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   It is essential to provide skill training to the youth in accordance with the requirements of industries: Rao Narbir

युवाओं को उद्योगों की आवश्यकता के अनुसार कौशल प्रशिक्षण देना आवश्यक : राव नरबीर

Tue, 27 Oct 2026 01:21 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
It is essential to provide skill training to the youth in accordance with the requirements of industries: Rao Narbir
मेगा रोजगार मेले में 668 युवाओं को मिले ऑफर लेटर
विज्ञापन

65 कंपनियों ने लिया भाग, 1456 अभ्यर्थियों ने लिया हिस्सा
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-14 राजकीय महिला महाविद्यालय में सोमवार को जिला स्तरीय मेगा रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में 668 युवाओं को नियुक्ति प्रस्ताव पत्र दिए गए। कुल 65 कंपनियों ने भाग लिया और 1456 अभ्यर्थियों ने रोजगार के लिए हिस्सा लिया।
इनमें से 980 अभ्यर्थियों को नौकरी के लिए चयनित किया गया। उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने चयनित युवाओं को प्रस्ताव पत्र वितरित किए। उन्होंने कहा कि युवाओं को उद्योगों की आवश्यकता के अनुसार कौशल प्रशिक्षण देना आवश्यक है। इससे उन्हें रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। मंत्री ने युवाओं से अपने हुनर और व्यावहारिक ज्ञान को लगातार बढ़ाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि कौशल और अनुभव के आधार पर युवा भविष्य में अपना उद्योग या व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। इससे वे दूसरों के लिए भी रोजगार के अवसर पैदा कर पाएंगे। मंत्री ने तकनीक के बदलते दौर में नए कौशल सीखने और खुद को तैयार करने की जरूरत पर भी जोर दिया।
विज्ञापन

राव नरबीर सिंह ने बताया कि प्रदेश में नए उद्योग स्थापित होने और निवेश बढ़ने से रोजगार के अवसर बढ़ रहे हैं। युवाओं को इन अवसरों का लाभ उठाने के लिए अपनी योग्यता बढ़ानी होगी। उन्होंने युवाओं से एकल उपयोग प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने की अपील की। मंत्री ने गुरुग्राम को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में योगदान देने का भी आह्वान किया। विधायक मुकेश शर्मा ने कहा कि युवाओं को अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए औद्योगिक कंपनियों और औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) के बीच बेहतर तालमेल जरूरी है। कंपनियों को आईटीआई संस्थानों के साथ जुड़कर अपनी जरूरत के अनुसार युवाओं को प्रशिक्षण देना चाहिए। इससे प्रशिक्षण पूरा करने के बाद युवाओं को रोजगार हासिल करने में आसानी होगी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने के लक्ष्य में युवाओं की अहम भूमिका रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed