{"_id":"6a3546614afaea58bd0ce1e3","slug":"6-arrested-for-running-a-fake-call-center-and-committing-fraud-under-the-guise-of-recruiting-teachers-for-byjus-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-91953-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: बाईजू में शिक्षक बनाने के नाम पर करते थे ठगी, फर्जी कॉल सेंटर के 6 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: बाईजू में शिक्षक बनाने के नाम पर करते थे ठगी, फर्जी कॉल सेंटर के 6 गिरफ्तार
विज्ञापन
आरोपियों से 15 मोबाइल, पांच एटीएम समेत सिम कार्ड, कंपनी के फर्जी आईडी और कॉलिंग स्क्रिप्ट बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। फर्जी कॉल सेंटर चलाकर नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 6 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा है। यह कॉल सेंटर सेक्टर-57 में चल रहा था। यहां से बाइजू नाम की कंपनी में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी की जा रही थी। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से 15 मोबाइल, पांच एटीएम, सिम कार्ड, कंपनी के फर्जी आईडी समेत साइबर ठगी में प्रयोग की जाने वाली कॉलिंग स्क्रिप्ट बरामद की गई है।
एसीपी साइबर क्राइम गौरव फौगाट ने बताया कि मामले में टीम जांच कर रही है। फौगाट ने बताया कि साइबर क्राइम थाना वेस्ट के एसएचओ इंस्पेक्टर संदीप की अगुवाई में टीम ने बृहस्पतिवार देर रात सेक्टर-57 में छापा मारा था। आरोपियों में बिहार के नवादा के जमुनावन गांव निवासी मुख्यारोपी रविश कुमार, अंकित कुमार, गौलू कुमार, रविकांत, टुनर कुमार और जितेंद्र कुमार शामिल हैं। सभी की उम्र 20 से 21 साल के बीच है। आरोपियों के खिलाफ साइबर क्राइम थाना वेस्ट में प्राथमिकी दर्ज की गई।
ये आरोपी फेसबुक पर बाईजू में टीचर की नौकरी दिलाने के नाम पर ऐड चलाते थे। इसके बाद जब कोई इनसे संपर्क करता तो उस व्यक्ति से रजिस्ट्रेशन, सिलेक्शन समेत अन्य सुविधाओं के नाम पर पैसे लेते थे। आरोपी रवीश द्वारा दिए गए क्यूआर कोड पर रुपए ट्रांसफर कराकर ठगी करते थे। मुख्यारोपी अन्य सभी आरोपियों को ठगी गई राशि में से 20 से 30% कमीशन देता था।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि बरामद मोबाइल फोन की जांच में बाईजू के नाम पर तैयार की गई कॉलिंग स्क्रिप्ट, फर्जी आईडी कार्ड और ठगी से संबंधित साक्ष्य मिले हैं। प्राप्त हुए हैं। आरोपियों ने अपना जुर्म कबूला है।